Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा  वरिष्ठ नेता शांता कुमार बोले..मेरी अंतिम इच्छा: पालमपुर की जीत के बाद मै प्रभु चरणों में जाउं

भाजपा  वरिष्ठ नेता शांता कुमार बोले..मेरी अंतिम इच्छा: पालमपुर की जीत के बाद मै प्रभु चरणों में जाउं

Palampur, Rahul

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि जब देश में बनी वस्तुओं का उपयोग बढ़ेगा, तो देश का उत्पादन और रोजगार दोनों बढ़ेंगे। इससे भारत आत्मनिर्भर बनेगा और विदेशी निर्भरता समाप्त होगी।वे मंगलवार को पालमपुर में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत – हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी युवा सम्मेलन” को संबोधित कर रहे थे।

स्वदेशी अपनाना ही सच्ची आत्मनिर्भरता की दिशा 

शांता कुमार ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की नई परिभाषा लिख रहा है। “हर घर स्वदेशी” का मंत्र अपनाकर ही सच्ची आत्मनिर्भरता संभव है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा देना, स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करना और युवाओं को उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को राष्ट्रहित से जोड़ते हुए गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। भारत का राष्ट्रवाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, जो हमें प्रभु श्रीराम से विरासत में मिला है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति में मंत्र-जप का महत्व इसलिए है ताकि वह आचरण में उतरे — जैसे पार्टी के कार्यक्रमों को भी बार-बार करने से वह व्यवहार में आते हैं।

युवाओं की सहभागिता से बनेगा विकसित भारत

शांता कुमार ने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा, “समाज में बड़ा परिवर्तन लाने के लिए युवाओं की भागीदारी अनिवार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों से केंद्र सरकार ने शिक्षा, रोजगार, खेल और नवाचार के क्षेत्र में युवा शक्ति को नई पहचान दी है।”उन्होंने युवाओं से “हर घर स्वदेशी – घर-घर स्वदेशी” का नारा बुलंद करने, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग और प्रचार करने की अपील की ताकि स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन मिले और नए रोजगार अवसर सृजित हों।उन्होंने बताया कि भाजपा ने पूरे देश में “आत्मनिर्भर भारत” और “हर घर स्वदेशी” अभियान की शुरुआत की है, जो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 2025 तक चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है, और यह लक्ष्य आत्मनिर्भरता के मार्ग से ही प्राप्त होगा।इस अवसर पर हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, युवा मंडल अध्यक्ष गोपेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुभंव बंगारिया, महामंत्री चमन लाल, उपाध्यक्ष वरुण कपूर सहित सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

“पालमपुर की जीत के बाद प्रभु चरणों में जाना चाहता हूं” 

कार्यक्रम में भावुक होते हुए शांता कुमार ने कहा कि “मुझे यह सोचकर दुख होता है कि पूरे भारत में हम हैं, लेकिन हिमाचल और पालमपुर में नहीं। 91 वर्ष की आयु में जब मैंने अपने जन्मदिन पर स्वयं से बात की, तो यह इच्छा जगी कि प्रभु के पास हारकर नहीं, बल्कि विजय के साथ जाना चाहता हूं।”उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि “इतनी मेहनत करें कि हिमाचल और पालमपुर दोनों स्थानों पर भाजपा विजयी हो। यही मेरी अंतिम इच्छा है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

Summer express /शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने...

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.