Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जजपा ने कर्ण चौटाला को भेजा नोटिस, अजय चौटाला पर बयान विवादित

हिसार। हरियाणा की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इनेलो नेता कर्ण चौटाला द्वारा दिए एक इंटरव्यू ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। कर्ण चौटाला ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि 1990 के महम कांड से जुड़ी एफआईआर में डॉ. अजय सिंह चौटाला का नाम शामिल था।

इस बयान पर जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की छवि धूमिल करने का प्रयास बताया है। जजपा के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई ने कर्ण चौटाला को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कर्ण चौटाला से 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और संबंधित वीडियो क्लिप को सभी इंटरनेट प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई है।

जजपा का कहना है कि कर्ण चौटाला ने तथ्यों से परे बयान देकर झूठ फैलाया है। पार्टी ने कहा कि महम कांड से जुड़ी एफआईआर (नंबर 76, दिनांक 1 मार्च 1990, धारा 302, 307, 148, 149 आईपीसी, थाना महम) में शिकायतकर्ता धर्मपाल निवासी मदीना, जिला रोहतक ने केवल अभय सिंह चौटाला को नामजद किया था, न कि अजय सिंह चौटाला को।

जजपा ने इसे राजनीतिक उद्देश्य से की गई गलत बयानबाजी बताते हुए कहा है कि इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.