Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाबालिग का पीछा करने वाले अधेड़ को भीड़ ने पकड़ा, पीटा और किया मुंह काला

Dharamveer, Mandi

सुंदरनगर में बीती रात उस समय हंगामा मच गया जब एक अधेड़ व्यक्ति को नाबालिग लड़की का पीछा करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया।जानकारी के अनुसार, आरोपी पिछले कई दिनों से नाबालिग का पीछा कर रहा था। बुधवार शाम को जब वह अपनी गाड़ी में लड़की के घर तक पहुंच गया, तो परिजनों ने तुरंत उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपी और लड़की के परिजनों के बीच कहासुनी हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई।

सुंदरनगर में देर रात हंगामा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। गुस्साई भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की और उसका मुंह काला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग थाना परिसर के बाहर जुट गए, जिससे कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने थाना परिसर के गेट बंद कर दिए ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पीछा करने, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

भारत भूषण, डीएसपी सुंदरनगर ने बताया  कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.