Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1500 दीयों से जगमग हुई छोटी काशी — ब्यास तट पर भव्य रूप से मनाई गई देव दीपावली

1500 दीयों से जगमग हुई छोटी काशी — ब्यास तट पर भव्य रूप से मनाई गई देव दीपावली

6 November, 2025

काशी की तर्ज पर हिमाचल के छोटी काशी मंडी में बुधवार शाम देव दीपावली का पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। ब्यास आरती कमेटी द्वारा डुगलेश्वर घाट पर 1500 दीयों से पूरा तट आलोकित किया गया, जिससे घाट आस्था और भक्ति के प्रकाश से जगमगा उठा।

इस अवसर पर बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि यह पर्व भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर राक्षस के संहार और काशी लौटने की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि “भगवान शिव जब त्रिपुरासुर का वध कर काशी लौटे, तो देवताओं ने दीप प्रज्वलित कर उनका स्वागत किया। उसी दिन से देव दीपावली को भक्ति, विजय और प्रकाश के पर्व के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है।

डुगलेश्वर महादेव मंदिर और ब्यास नदी के दोनों तटों पर श्रद्धालुओं ने दीये जलाकर ब्यास आरती की। आयोजन में सामूहिक आरती, भजन संध्या और देव पूजन का आयोजन हुआ। स्थानीय कलाकारों ने भगवान शिव और त्रिपुरासुर की कथा पर आधारित भक्ति नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर कांगड़ा के बाजारों में बढ़ेगा पुलिस का पहरा, रात 12 बजे तक होगी गश्त

Summer express, धर्मशाला , राहुल चावला। दिवाली के त्योहार को देखते हुए पुलिस जिला कांगड़ा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी। बाजारों में भीड़ और त्योहार के दौरान हुड़दंग की आशंका को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस की टीमें शाम से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करेंगी।...

करवा चौथ पर श्री नैना देवी के बाजार कांच की रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजे

Summer express, बिलासपुर ,सुभाष चंद। हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में करवा चौथ को लेकर उत्साह का माहौल है। त्योहार के मद्देनजर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। बाजार में सजी रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ दूर-दराज से माता के दर्शन करने पहुंच रहीं श्रद्धालु महिलाओं...

कांगड़ा-चंबा में पीडब्ल्यूडी का यांत्रिक मंडल स्टाफ की कमी से जूझ रहा, 330 पदों में सिर्फ 58 कर्मचारी

Summer express, धर्मशाला ,राहुल चावला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और वाहनों के रखरखाव की जिम्मेदारी संभालने वाला यांत्रिक मंडल धर्मशाला कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। मंडल में कुल 330 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 58 कर्मचारी ही तैनात हैं। इस तरह...

भुट्टो से दोस्ती नहीं, हम सिर्फ पार्टी के कार्यकर्ता हैं: वीरेंद्र कंवर

Summer express, संजू, ऊना । हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में टिकट वितरण और उम्मीदवारों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने देवेंद्र भुट्टो के साथ अपने संबंधों और पार्टी में नए नेताओं की एंट्री को लेकर अपनी...

सोलन में एनएच-5 पर तीन वाहनों की भिड़ंत, बाइक, कार और ट्रक को नुकसान

Summer express, भूपेंद्र ठाकुर, सोलन,। सोलन में बीडीओ कार्यालय के ऊपर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर बाइक, कार और कैंटर ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले एक बाइक स्किड होकर सड़क पर गिर गई थी। इसके बाद पीछे से आ रही कार बाइक और ट्रक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.