Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कृष्णपाल गुर्जर ने बल्लभगढ़ में 44.80 लाख के विकास कार्य किए शुरू

बल्लभगढ़। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने न्यू जनता कॉलोनी में 44.80 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस राशि से क्षेत्र में सीवर लाइन, पानी की पाइपलाइन और सीमेंटेड सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय लोगों द्वारा नारियल फोड़कर की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा तथा स्थानीय पार्षद रवि भगत भी मौजूद रहे।

गुर्जर ने कहा कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, वे क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों से जुड़ी हैं। लंबे समय से इन कार्यों की मांग की जा रही थी, अब इनके पूरा होने से लोगों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा।

विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा व शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विकास के मामले में अब किसी भी क्षेत्र से पीछे नहीं है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनता ने उन पर तीन बार विधायक बनाकर भरोसा जताया है, इसलिए क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी और प्राथमिकता है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप, कुसुम शर्मा, डा. तिलक, डा. पवन अरोड़ा और डा. जितेंद्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त व आयुक्त पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक...

एसटीएफ अंबाला ने गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को किया गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

Summer express, अंबाला | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को गिरफ्तार किया है। ममता रानी पर आरोप है कि वह अपने पति द्वारा रूस से संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क को भारत में वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार,...

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.