Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कॉलेज चुनाव में तनाव, अंबाला पुलिस ने 11 युवकों को दबोचा

अंबाला | अंबाला पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कॉलेज में संभावित झड़प की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार और डंडे बरामद किए हैं।

मामला सनातन धर्म कॉलेज का है, जहां छात्र संघ चुनाव के दौरान दो गुटों में तनाव चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक बाहरी लोगों के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कॉलेज के पास घेराबंदी कर तीन गाड़ियों समेत 11 युवकों को दबोच लिया।

सदर थाना SHO ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में छह बाहरी (आउटसाइडर) हैं, जिन्हें कॉलेज के छात्रों ने बुलाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस शहर में ऐसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी रखे हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अशांति न फैले।

SHO ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें—वे किन लोगों के संपर्क में हैं और कहां आ-जा रहे हैं—ताकि युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी,...

कुरुक्षेत्र में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सख्त : सोसायटी मैनेजर दोबारा सस्पेंड करने और कॉलोनाइजर पर केस दर्ज करने के आदेश

Summer express, कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। मंत्री ने गांव किरमच की को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा निलंबित करने, जांच पूरी होने तक बहाल...

गुरुग्राम के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, दानपात्र तोड़कर ऑटो में फरार हुए बदमाश

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब धार्मिक स्थल भी उनके निशाने पर आ गए हैं। शहर के सेक्टर-46 स्थित जल विहार सोसायटी के हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र में...

सोनीपत डीसी ऑफिस में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 30 हजार लेते क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा

Summer express, सोनीपत  | सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचेत हुड्डा के रूप में हुई है, जो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.