Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाबालिग की दरिंदगी का शिकार हुई महिला..शव को एनएच पर रखकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

 Hamirpur, Arvind 

हमीरपुर जिला के सासन क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-103 पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। पीड़िता ने शनिवार देर रात पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया, जिसके बाद रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।

ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर लाने और सख्त सजा देने की मांग उठाई। हाईवे पर सैकड़ों लोग एकत्रित होकर न्याय की गुहार लगाने लगे। इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया और स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे

3 नवंबर को हुई थी वारदात

जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर को सासन निवासी रंजना कुमारी (43) दोपहर बाद अपने खेतों में घास काटने गई थी। इसी दौरान एक नाबालिग युवक ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ शुरू की और विरोध करने पर दराटी और डंडे से बेरहमी से हमला कर दिया।गंभीर रूप से घायल महिला को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया बाल सुधार गृह

पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपी को मौके पर लाकर कार्रवाई नहीं की जाती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।पुलिस प्रशासन ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन लोग “न्याय दो” के नारे लगाते हुए धरने पर डटे हुए रहे।

पुलिस प्रशासन की अपील

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.