Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में 350 किलो RDX बरामद, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

फरीदाबाद । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा के फरीदाबाद से 350 किलो आरडीएक्स, दो एके-47 राइफलें और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। यह कार्रवाई गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद राथर की निशानदेही पर की गई, जो आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा बताया जा रहा है।

जांच के दौरान पुलिस ने डॉक्टर के कश्मीर स्थित लॉकर से भी हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। इसके बाद टीम ने हरियाणा में डॉक्टर मुफजिल शकील के किराए के मकान पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार मिले।

कैसे खुला राज़:

27 अक्टूबर को श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। सीसीटीवी फुटेज में काजीगुंड निवासी डॉक्टर आदिल को पोस्टर लगाते हुए देखा गया, जिसके बाद 6 नवंबर को उसे सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित एक अस्पताल से गिरफ्तार किया गया।

शनिवार को पुलिस ने जीएमसी अनंतनाग में भी छापा मारा था, जहां आरोपी डॉक्टर के लॉकर से एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद मिला था। इसके बाद जांच का दायरा हरियाणा तक बढ़ाया गया, जहां से आतंकी गतिविधियों के लिए एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद सामग्री से संकेत मिलते हैं कि आतंकियों की योजना उत्तर भारत के कई शहरों में धमाके करने की थी। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस साजिश में और कौन-कौन शामिल है और हथियार कहां से लाए गए थे।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि यह बरामदगी आतंकी नेटवर्क को तोड़ने में एक बड़ी सफलता है और इससे संभावित आतंकी हमलों को नाकाम किया गया है। जांच फिलहाल जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.