Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीसा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से पहले बिजली विभाग ने शुरू की तैयारी

Chamba, Manjur Pathan

सर्दियों के मौसम को देखते हुए चंबा जिला के पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली विभाग पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। विभाग ने बर्फबारी से पहले बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए कई एहतियाती कदम उठाए हैं।जहां एक ओर बिजली लाइनों के पास लगने वाले पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम तेजी से जारी है, वहीं दूसरी ओर तारों और पोलों की मरम्मत भी की जा रही है।

बिजली विभाग ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों — खासकर तीसा और आसपास के इलाकों — में हर साल भारी बर्फबारी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए विभाग पहले से ही तैयार है।बर्फबारी के मौसम में काम में देरी न हो, इसके लिए बिजली विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर महत्वपूर्ण सामग्री — जैसे पोल, तारें और ट्रांसफार्मर से जुड़ा सामान — पहाड़ी क्षेत्रों में भेजने की तैयारी कर रहा है।

परवेश ठाकुर, अधिशाषी अभियंता, बिजली बोर्ड चंबा

सर्दियों को देखते हुए विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। बिजली लाइनों के साथ लगते पेड़ों की कटाई-छंटाई की जा चुकी है। बर्फबारी के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए हम जरूरी सामान अग्रिम तौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में भेज रहे हैं और जल्द टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है.चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में हर साल बर्फबारी के दौरान बिजली व्यवस्था प्रभावित होती रही है, लेकिन इस बार विभाग की अग्रिम तैयारियों से उम्मीद है कि सर्दियों में लोगों को बिजली की परेशानी कम झेलनी पड़ेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नेतन्याहू का खुलासा: प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे, युद्ध के चलते छिपाई बीमारी

नेतन्याहू का खुलासा: प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे, युद्ध के चलते छिपाई बीमारी

Summer express, यरुशलम |  इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने स्वास्थ्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित थे, जिसका सफलतापूर्वक इलाज हो चुका है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। 76 वर्षीय नेतन्याहू ने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले...
Summer Express - लुधियाना में दिनदहाड़े NRI महिला से चेन स्नैचिंग, बहन ने किया मुकाबला, आरोपी फरार

लुधियाना में दिनदहाड़े NRI महिला से चेन स्नैचिंग, बहन ने किया मुकाबला, आरोपी फरार

Summer express, लुधियाना |  पंजाब के लुधियाना जिले में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है, जहां ग्रीस से आई एक एनआरआई महिला को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बना लिया। घटना बस्ती जोधेवाल इलाके की है और पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की पहचान 45 वर्षीय राज कौर...
Summer Express - बंगाल में रिकॉर्ड 92% मतदान पर सुप्रीम कोर्ट प्रसन्न, कहा मजबूत लोकतंत्र का संकेत

बंगाल में रिकॉर्ड 92% मतदान पर सुप्रीम कोर्ट प्रसन्न, कहा मजबूत लोकतंत्र का संकेत

Summer express, नई दिल्ली  | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए रिकॉर्ड 92 प्रतिशत मतदान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने संतोष जताते हुए इसे देश की सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक बताया है। अदालत ने कहा कि बड़ी संख्या में मतदाताओं की भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाती है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत,...
Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.