Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बैजनाथ बस आगजनी कांड में पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार

Dharamshala, Rahul Chawla

हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में दो दिन पहले हुई सरकारी बसों में आगजनी की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैजनाथ उपमंडल के पढ़ियाकर गांव के निवासी 34 वर्षीय सुशांत के रूप में हुई है।

यह घटना 6 नवंबर 2025 की रात करीब सवा एक बजे की है, जब सरकारी स्कूल बैजनाथ के पास खड़ी हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस (एचपी68-5075) और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस (सीएच01-जीए-7797) में अचानक आग लग गई थी। कुछ ही मिनटों में दोनों बसें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना के समय एचआरटीसी डिपो नगरोटा बगवां के चालक सुनील कुमार और कंडक्टर विश्राम कक्ष में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक बाहर से शोर सुनाई देने पर जब वे बाहर निकले, तो देखा कि दोनों बसों के इंजन के पास आग लगी हुई थी। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में अज्ञात व्यक्ति पर जानबूझकर बसों में आग लगाने का संदेह जताया था।

शिकायत के आधार पर बैजनाथ थाना पुलिस ने 7 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326 (जी) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और भौतिक साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की बारीकी से जांच की गई, जिसमें आरोपी की पहचान के संकेत मिले।

धर्मशाला  एएसपी वीर बहादुर ने दी ये जानकारी

धर्मशाला सिटी एएसपी वीर बहादुर ने जानकारी दी कि पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में सफलता मिली। इसके बाद बैजनाथ थाना टीम ने 8 नवंबर को आरोपी सुशांत को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अपने परिवार के साथ उसका लंबे समय से मनमुटाव चल रहा था। बताया गया कि घरवालों ने उसे कुछ समय पहले घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह अधिकतर समय गांव के बाहर ही घूमता रहता था।

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया युवक

एएसपी वीर बहादुर ने यह भी बताया कि इससे पहले क्षेत्र में हुई एक कार आगजनी की घटना में भी यही आरोपी शामिल पाया गया था। उस घटना में उसने कार मालिक के साथ हुए झगड़े के बाद गाड़ी में आग लगा दी थी। हालांकि इस बार बसों को आग लगाने के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी इलेक्ट्रिशियन का काम करता है और उसकी मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.