Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में शीतकालीन सत्र की तैयारियां जोरों पर, विधानसभा अध्यक्ष ने दिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कड़े निर्देश

Dharamshala, Rahul Chawla

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधानसभा भवन और परिसर में सुरक्षा के सभी प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं।

अध्यक्ष पठानिया ने सोमवार को तपोवन विधानसभा परिसर में शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से विधानसभा परिसर की निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी और अधिकृत व्यक्ति अपने शासकीय पास स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें ताकि सुरक्षा जांच के दौरान समय की बचत हो और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का यह 10वां सत्र होगा। इसमें कुल आठ बैठकें होंगी जबकि 29 और 30 नवंबर को अवकाश रहेगा। 4 दिसंबर को गैर सरकारी सदस्य कार्य दिवस के लिए निर्धारित किया गया है। इस वर्ष के दौरान बजट सत्र में 15, मानसून सत्र में 12 और शीतकालीन सत्र में 8 बैठकों के आयोजन के साथ कैलेंडर वर्ष में कुल 35 बैठकें पूरी हो जाएंगी।उन्होंने यह भी बताया कि यह अब तक तपोवन में आयोजित होने वाला सबसे लंबा शीतकालीन सत्र होगा। इससे पहले वर्ष 2005 में धर्मशाला में सात दिवसीय सत्र आयोजित हुआ था। पठानिया ने कहा कि विधानसभा की गरिमा बनाए रखने और सत्र को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने  बताया कि जिला प्रशासन पहले भी जिलाधीश कांगड़ा की अध्यक्षता में कई बैठकें कर चुका है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के रूप में यह उनकी पहली विस्तृत समीक्षा बैठक थी। इसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि तपोवन भवन की मरम्मत और सफाई का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए ताकि सत्र शुरू होने से पहले परिसर पूरी तरह तैयार हो।सत्र में भाग लेने वाले पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के विधायकों के ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को विधानसभा परिसर में तैनात किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि सत्र के दौरान विधानसभा भवन के भीतर मोबाइल फोन, लैपटॉप या किसी भी प्रकार के अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सुरक्षा कारणों से लागू की गई है ताकि कार्यवाही बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।सत्र के दौरान विधानसभा भवन और आसपास के क्षेत्र को आकर्षक कृत्रिम दुधिया रोशनी से सजाया जाएगा। जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, पर्यटन, दूरसंचार, जनसम्पर्क और परिवहन विभागों को अपने-अपने कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अंत में अध्यक्ष पठानिया ने कहा कि शीतकालीन सत्र हिमाचल प्रदेश की लोकतांत्रिक परंपरा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। इसलिए सभी विभागों को समन्वय और सजगता के साथ कार्य करना होगा ताकि सत्र की कार्यवाही निर्बाध और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.