Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू के मंच से बोले भाजपा विधायक…प्रदेश को राजनीति नहीं, राहत की जरूरत

Mandi, Dharamveer

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की बहाली में देरी और किसानों-बागवानों की बढ़ती परेशानियों को लेकर मंडी सदर से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में खुलकर अपनी बात रखी। यह कार्यक्रम मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित आपदा राहत वितरण समारोह के दौरान हुआ, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार से आपदा प्रभावित लोगों के लिए राहत कार्यों को तेज करने की मांग की।

विधायक अनिल शर्मा ने उठाई सड़कों और बागवानों की समस्या

अनिल शर्मा ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सनौर घाटी की सड़कें अब भी बंद पड़ी हैं, जिससे क्षेत्र के बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि सड़क बंद रहने के कारण लाखों रुपये का सेब बगीचों में ही सड़ गया, और अब हालात ऐसे हैं कि एक साल तक बहाली की उम्मीद नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़कों का नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था और मेहनतकश लोगों की जीविका का भी सवाल है

भाजपा विधायक ने कहा कि आपदा ने किसानों और बागवानों की वर्षों की मेहनत को तबाह कर दिया है, लेकिन सरकार की ओर से राहत केवल घर टूटने वाले परिवारों तक सीमित है। उन्होंने मांग की कि किसानों और बागवानों को भी विशेष राहत पैकेज दिया जाए, ताकि वे अपने खेतों और बागानों को दोबारा संवार सकें।

अनिल शर्मा ने मंच से कहा, “आज प्रदेश को किसी पार्टी की नहीं, बल्कि राहत की जरूरत है। आपदा के इस कठिन समय में सभी को मिलकर मदद करनी होगी, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से हो।” उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जिन परिवारों के घर आपदा में रहने योग्य नहीं बचे हैं, उन्हें पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों की श्रेणी में रखकर 7 लाख रुपये की राहत राशि दी जाए, ताकि वे अपने जीवन की नई शुरुआत कर सकें।उन्होंने कहा कि राहत वितरण में पारदर्शिता और तेजी लाना जरूरी है, ताकि कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी विधायक की बातों का समर्थन किया और सरकार से शीघ्र कदम उठाने की अपेक्षा जताई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डमटाल चरस मामले में वित्तीय जांच के बाद कार्रवाई, 17 मामलों में अब तक करीब 29.96 करोड़ की संपत्ति जब्त

Summer express/नूरपुर, संजीव-:पुलिस जिला नूरपुर ने नशे के कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को अब नशा तस्करों की अवैध कमाई और संपत्ति तक पहुंचा दिया है। डमटाल में चरस बरामदगी के एक मामले में आरोपी की करीब 3.32 करोड़ रुपये की संपत्ति की वित्तीय जांच के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी, नई...

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.