Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी चुनाव में सीसीटीवी बंद रहने पर चिरंजीवी राव ने उठाए सवाल

रेवाड़ी  |  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चिरंजीवी राव ने हरियाणा की राजनीतिक हलचल के बीच बड़ा बयान दिया है। राव ने घोषणा की है कि वह हरियाणा विधानसभा चुनाव रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

रेवाड़ी में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और वोट चोरी की जांच सिटिंग जज से कराने की मांग की। राव ने दावा किया कि प्रदेश में 25 लाख से अधिक वोटों की चोरी हुई है, जबकि सिर्फ रेवाड़ी में 32 हजार से ज्यादा फर्जी वोट जोड़े गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि रेवाड़ी में एक ही पते पर 200 से 250 वोट बनाए गए, जो वोट हेराफेरी का स्पष्ट प्रमाण है। साथ ही, चुनाव के दौरान 40 से 50 मिनट तक सीसीटीवी कैमरे बंद रहने का भी आरोप लगाया। राव के मुताबिक, उन्होंने RTI के ज़रिए फुटेज की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला।

चिरंजीवी राव ने कहा कि बिहार चुनाव प्रचार के दौरान भी वोट चोरी की कोशिशें देखी गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हरियाणा से ट्रेनें भरकर लोगों को बिहार भेजा, ताकि वोटों में हेराफेरी की जा सके।

इसके अलावा, उन्होंने रेवाड़ी विधायक के ‘झाड़ू अभियान’ और नगर परिषद चेयरपर्सन की कार्यशैली पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा और रेवाड़ी में सफाई व्यवस्था बदहाल है और प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। राव ने आरोप लगाया कि AQI मॉनिटरिंग मशीन को धारूहेड़ा से रेवाड़ी शिफ्ट करने की तैयारी इसी सच्चाई को छिपाने की कोशिश है।

चिरंजीवी राव ने 200 बेड वाले अस्पताल के निर्माण में लापरवाही का मुद्दा भी उठाया और नगर परिषद की अक्षमता पर सवाल खड़े किए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गूंजे भोले के जयकारे, कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन शिवभक्ति में डूबा शहर

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। सावन के पवित्र महीने में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के जत्थों से अंबाला शहर और आसपास का क्षेत्र शिवमय हो गया है। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक हर ओर भगवान शिव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती...

हरियाणा में 50 लाख लाभार्थियों को 1595 करोड़ की सहायता, लाडो लक्ष्मी की 10वीं किस्त जारी

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा सरकार ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों के खातों में सहायता राशि जारी की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि सरकार की ओर से अलग-अलग विभागों के माध्यम से हर महीने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सीधे उनके बैंक...

गुरुग्राम के आठों जोन में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई तेज, कई इलाकों में चला ध्वस्तीकरण अभियान

Summer express, गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को निगम की अलग-अलग टीमों ने शहर के सभी आठ जोन में एक साथ कार्रवाई की। संबंधित जोन के संयुक्त आयुक्तों की निगरानी में निगम अधिकारियों ने चिह्नित क्षेत्रों में पहुंचकर अवैध निर्माण...

गन्नौर में सिलिंडर हादसे से बेघर परिवार को राहत, विधायक ने नए मकान का दिया भरोसा

Summer express, गन्नौर। खुबड़ू गांव में सिलिंडर फटने से मकान की छत गिरने और आग लगने की घटना के बाद प्रभावित परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई थी। हादसे में घर का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था। अब विधायक देवेंद्र कादियान ने परिवार को नया मकान बनवाकर देने का...

फरीदाबाद पहुंचे सांसद विजय बघेल, नक्सलवाद से एथेनॉल विवाद तक कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, फरीदाबाद। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल  देर शाम फरीदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद, विकास, रोजगार और पलायन के साथ ही एथेनॉल को लेकर चल रही राजनीतिक बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष के पास जनता से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.