Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डा. पुष्पेन्द्र वर्मा का पलटवार – “सदर विधायक मुद्दों की राजनीति करें, घटिया बयानबाजी नहीं”

Hamirpur, Arvind

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा ने हमीरपुर सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा सदर विधायक पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ नेता अब राजनीतिक मंच न मिलने के कारण सामाजिक संस्थाओं के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

डा. वर्मा ने आरोप लगाया कि सामाजिक संस्था के मंच से मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए अपेक्षित दौरे नहीं किए, जबकि मौजूदा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेशभर में जाकर राहत और विकास के कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने मंडी में 83 करोड़ रुपये की राहत राशि बांटकर जनहित में कदम उठाया है।कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं, जबकि उन्हीं नेताओं के परिवार के सदस्य आज कानूनी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को ऐसे घटिया स्तर की राजनीति छोड़कर जनता के असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

डा. वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रोकी गई जीएसटी की हजारों करोड़ की राशि यदि हिमाचल को मिल जाए, तो प्रदेश सरकार महिलाओं को वादा किए अनुसार पंद्रह-पंद्रह सौ रुपये दे सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को पहले केंद्र से ये बकाया राशि दिलवाने का प्रयास करना चाहिए।

चयन आयोग को लेकर दिए गए सदर विधायक के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि जयराम ठाकुर के कार्यकाल में चयन आयोग “चोरी का अड्डा” बन गया था, जहां पेपर बेचे जाते थे। वर्तमान सुक्खू सरकार ने आयोग को पुनर्गठित कर पारदर्शिता स्थापित की है और अब योग्य युवाओं को 58 वर्ष की नियमित नौकरी मिल रही है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को “अग्निवीर” नहीं बल्कि “मित्र” बनाकर स्थायी रोजगार दे रही है। डॉ. वर्मा ने कहा कि भाजपा के नेता झूठे प्रचार से बाज आएं और प्रदेश के विकास में सहयोग करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.