नई दिल्ली | भारतीय शेयर बाजार ने आज (12 नवंबर, बुधवार) मजबूत शुरुआत के साथ शानदार बढ़त दर्ज की। कारोबारी दिन की शुरुआत में ही दोनों प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स — बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी — हरे निशान में खुले और तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान 596.38 अंकों (0.71%) की छलांग लगी और यह 84,467.70 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 50 में 179.45 अंकों (0.70%) की तेजी के साथ 25,874.40 अंक पर कारोबार हो रहा है।
बीएसई के टॉप गेनर
- इन्फोसिस
- टीसीएस
- भारती एयरटेल
- रिलायंस इंडस्ट्रीज
बीएसई के टॉप लूजर
- आईटीसी
- एशियन पेंट्स
- टाइटन
- हिंदुस्तान यूनिलीवर
पिछला सत्र भी रहा था पॉजिटिव
मंगलवार (11 नवंबर) को भी भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती दिखाई थी। उस दिन सेंसेक्स 335.97 अंक (0.40%) की बढ़त के साथ 83,871.32 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 ने 120.60 अंकों (0.47%) की बढ़त के साथ 25,694.95 के स्तर पर कारोबारी दिन का अंत किया।
विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी निवेश, बेहतर कॉर्पोरेट नतीजे और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों ने भारतीय बाजार को मजबूती दी है।