पंजाब | पंजाब पुलिस ने राज्य में चल रहे हाई अलर्ट के बीच एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने बटाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरलव सिंह उर्फ लव रंधावा, निवासी बटाला, के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी हैंडलर अमृत दालम के निर्देश पर काम कर रहा था। उसके खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में सिविल लाइंस थाना बटाला में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।