Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम नगर निगम की बैठक में शहर के विकास और सफाई पर हुई अहम चर्चा

गुरुग्राम |  साइबर सिटी गुरुग्राम में नगर निगम सदन की बैठक मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और नगर निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया भी मौजूद रहे। इस दौरान कुल 40 एजेंडों पर चर्चा की गई, जिनमें मुख्य रूप से शहर की सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य, खेल-कूद और नागरिक सुविधाओं के सुधार से जुड़े मुद्दे शामिल थे।

बैठक में सफाई कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए कदम उठाने का निर्णय लिया गया। निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी और स्वैपिंग मशीनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

पलड़ा गांव में पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) बनाने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट को जमीन आवंटित करने का रेजोल्यूशन पास किया गया, जिससे गांववासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

डूंडाहेड़ा गांव में बढ़ती आबादी को देखते हुए नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सीवर सिस्टम सुधार पर भी चर्चा हुई। कमिश्नर ने बताया कि ग्रैप 3 लागू होने के बाद 90 दिन का स्पेशल अभियान चलाया जाएगा, ताकि शहर में जगह-जगह पड़ी मिट्टी को हटाया जा सके और सफाई को बढ़ावा दिया जा सके।

नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए 750 नई गाड़ियां लगाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही, बंधवाड़ी के विकास के लिए दिसंबर के पहले हफ्ते में टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम पार्षदों की मांगों और शहरवासियों की जरूरतों के अनुसार शहर में विकास कार्य लगातार कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना: फैक्ट्री के टॉयलेट में नवजात की हत्या का आरोप, युवती हिरासत में

Summer express, बेंगलुरु  | बेंगलुरु से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती पर अपने नवजात शिशु की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवती को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच...
Summer Express - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express /मंडी, धर्मवीर -: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर भाजपा इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसके क्रियान्वयन के तरीके पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले...
Summer Express - शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express / शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में...
Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के...
Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.