Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लवी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर लोक कलाकारों ने ने बिखेरा संगीत व संस्कृति का रंग

Rampur, 13 November

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर–2025 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या आज लवी मैदान में हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि लवी मेला न केवल व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हिमाचल की लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह मेला सदियों पुरानी परंपराओं को जीवंत रखे हुए है और प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम के दौरान मेला कमेटी के सचिव एवं उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि नन्द लाल जी को पारंपरिक टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा तथा बोर्ड ऑफ मेंबर डायरेक्ट टूरिज्म यशपाल सोनी को भी सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बीरबल किन्नौरारमना भारतीइंडियन आइडल फेम अनुज शर्माडिम्पल ठाकुर और पाल सिंह ने एक से बढ़कर एक गीतों और लोकधुनों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन जीत लिया। उनके लोकगायन और नृत्य ने लवी मैदान में मौजूद दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों और कलाकारों ने भी अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पारंपरिक गीतों, नाट्य रूपांतरणों और लोकनृत्यों के माध्यम से हिमाचली संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। इससे पूर्व रामपुर पब्लिक स्कूललिटल फ्लावर पब्लिक स्कूलसनशाइन पब्लिक स्कूलराष्ट्रीय डांस एकेडमी दत्तनगरकमला मेमोरियल पब्लिक स्कूल डाकोलर और देव भूमि पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मानगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगीपार्टी पदाधिकारी अनिरुद्ध सिंह बिष्टराजेशएडवोकेट डी.डी. कश्यपराजेश भाटियासुदेश केट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.