Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईआईटी मंडी की ड्रोन टेक्नोलॉजी ने बढ़ाई संस्थान की पहचान, ऑपरेशन सिंदूर में सेना के साथ दिया योगदान

Mandi, Dharamveer

साल 2009 में स्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने मात्र 16 वर्षों में शोध और नवाचार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। संस्थान की ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब अब रक्षा क्षेत्र में भी अपना योगदान दे रही है। हाल ही में मई 2025 में जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया, तब आईआईटी मंडी द्वारा विकसित ड्रोन इस मिशन में सहयोग के लिए भेजे गए। इस उपलब्धि की जानकारी आईआईटी मंडी के निदेशक प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने वीरवार को आयोजित 13वें दीक्षांत समारोह के दौरान दी।

602 विद्यार्थियों को बांटी उपाधियां, जिनमें 69 पीएच.डी. के शोधार्थी

समारोह में कुल 602 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें 292 स्नातक, 241 स्नातकोत्तर  और 69 पीएच.डी. के शोधार्थी शामिल रहे। इस अवसर पर अकादमिक उत्कृष्टता, नवाचार, शोध और नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक और पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

13वें दीक्षांत समारोह में निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा ने दी जानकारी

निदेशक प्रो. बेहरा ने कहा कि आईआईटी मंडी के शोधकर्ता देश के तकनीकी विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा विकसित अर्ली वार्निंग सिस्टम न केवल भूस्खलन की जानकारी दे रहा है, बल्कि अब भूकंप की पूर्व चेतावनी देने में भी सक्षम हो गया है। इस सिस्टम के सफल संचालन से हिमाचल प्रदेश सहित पहाड़ी इलाकों में आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने में बड़ी मदद मिल रही है।उन्होंने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब में तैयार किए जा रहे उन्नत ड्रोन न केवल निगरानी और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए उपयोगी हैं, बल्कि अब सेना की रणनीतिक जरूरतों को भी पूरा कर रहे हैं। प्रो. बेहरा ने इस उपलब्धि को संस्थान के शोधार्थियों और संकाय की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।

समारोह के दौरान निदेशक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए गौरव का क्षण है। “आप आज जो डिग्रियाँ प्राप्त कर रहे हैं, वे सिर्फ एक प्रमाणपत्र नहीं, बल्कि आपकी मेहनत और समर्पण का प्रतीक हैं,”।कार्यक्रम में प्रो. शेखर सी. मांडे, पूर्व महानिदेशक, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. जगन्नाथ नायक, निदेशक, सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज़ (चेस), डीआरडीओ, और प्रो. बुदराजू श्रीनिवास मूर्ति, निदेशक, आईआईटी हैदराबाद विशिष्ट अतिथि रहे। समारोह की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कंवल जीत सिंह ढिल्लों, अध्यक्ष, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, आईआईटी मंडी ने की।यह दीक्षांत समारोह इस मायने में भी ऐतिहासिक रहा कि इस वर्ष संस्थान से बी.टेक-एम.टेक द्वैध डिग्री, बी.टेक विथ सेकंड मेजर और बी.टेक विथ स्पेशलाइजेशन कार्यक्रमों के पहले बैच के विद्यार्थी स्नातक हुए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.