Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में युवक की सिरकुचल हत्या, कूड़े के ढेर में मिला शव

गुरुग्राम  | गुरुग्राम में उस समय सनसनी फैल गई, जब सेक्टर-7 एक्सटेंशन के पास कूड़े के ढेर में एक युवक का लहूलुहान शव बरामद हुआ। कूड़ा फेंकने पहुंचे एक व्यक्ति ने शव देखकर तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। न्यू कॉलोनी और सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पहचान हुई बिहार निवासी कमोद कापर के रूप में

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक युवक के सिर को भारी पत्थर से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान बिहार निवासी कमोद कापर के रूप में हुई, जो दिल्ली में रहता था। करीब 10 दिन पहले वह गुड़गांव के ज्योति पार्क स्थित अपने भाई के घर आया था।

नशा करने की लत और शराब ठेके के पास विवाद की आशंका

स्थानीय सूत्रों के अनुसार कमोद कापर नशा करने का आदी था। आशंका है कि बीती रात वह शराब ठेके के पास मौजूद था, जहां किसी व्यक्ति के साथ उसने शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में उसकी सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सुबह मिली सूचना, जुटाए गए सभी साक्ष्य

मामले की जानकारी मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मौके से सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

  • पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली गई है।
  • डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाकर सर्च कराया गया।
  • शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जल्द होगा खुलासा: पुलिस

एसीपी विष्णु दयाल ने कहा कि युवक की हत्या सिर कुचलकर की गई है और प्रारंभिक जांच में शराब पीने के दौरान हुए विवाद की आशंका जताई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

मंडी, धर्मवीर -: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर भाजपा इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसके क्रियान्वयन के तरीके पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर...
Summer Express - शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग...
Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के चलते जिले...
Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Summer express, मोगा | मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.