Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ बना देश का सबसे प्रदूषित शहर, AQI पहुंचा 466 पर

चंडीगढ़। हरियाणा में वायु प्रदूषण की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों में बहादुरगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 466 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘गंभीर’ (Severe) श्रेणी में आता है। इसके साथ ही रोहतक का औसत AQI 430 रहा, जो इसे भी देश के सर्वाधिक प्रदूषित जिलों की सूची में शामिल करता है।

खास बात यह है कि बहादुरगढ़ और रोहतक, दोनों का AQI देश की राजधानी दिल्ली (AQI 404) से भी अधिक दर्ज किया गया। प्रदूषण विशेषज्ञों के अनुसार, इस स्तर का AQI सांस लेने में गंभीर दिक्कतें, आंखों में जलन, और हृदय व फेफड़ों के मरीजों के लिए अत्यधिक खतरा उत्पन्न करता है।

स्कूलों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर निर्देश जारी, 5वीं तक फिजिकल क्लासेस पर रोक का अधिकार जिलों को  प्रदेश में वायु गुणवत्ता की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए शिक्षा निदेशालय ने बड़ा कदम उठाया है। निदेशालय ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (DC) को पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि दिल्ली-NCR क्षेत्र में अत्यधिक प्रदूषण को देखते हुए कक्षा 5वीं तक की फिजिकल क्लासेस पर अस्थायी रोक लगाई जा सकती है।

निर्देशों के अनुसार:

  • हालात गंभीर होने पर DC अपने स्तर पर स्कूलों को बंद करने का निर्णय ले सकते हैं।
  • कक्षा 5 तक के छात्रों को ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड से पढ़ाई करवाई जाए।
  • बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि दिल्ली-NCR क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। इसलिए जिलों को स्थिति अनुसार त्वरित निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.