Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल कांग्रेस में संगठन निर्माण अटका, नए अध्यक्ष की घोषणा को लेकर असमंजस बरकरार

Shimla,17 November


हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया लगातार खिंचती जा रही है और नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अब भी अधर में लटकी हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग किए हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। लोकसभा चुनावों में पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के बाद 6 नवंबर 2024 को संगठन को भंग किया गया था और केवल प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद पर बनाए रखा गया था। इसके बाद से नई टीम के गठन को लेकर पार्टी हाईकमान कई दौर की बैठकों के बावजूद कोई अंतिम निर्णय नहीं ले सका है।

हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में छह बड़े कांग्रेस नेताओं से अलग-अलग बातचीत की गई। इनमें पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक सुरिंदर सिंह सुल्तानपुरी, आशीष बुटेल और सुरेश कुमार शामिल थे। माना जा रहा था कि इन चर्चाओं के बाद नए अध्यक्ष का चयन अंतिम चरण में पहुंच जाएगा। लेकिन इसके उलट पार्टी ने जिला अध्यक्षों के चयन के लिए 12 जिलों में 12 ऑब्जर्वर नियुक्त करने का निर्णय ले लिया।इस कदम ने संगठन के भीतर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। कई नेताओं का कहना है कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का अधिकार नए प्रदेश अध्यक्ष के पास होना चाहिए था। ऑब्जर्वर नियुक्त करना तो अध्यक्ष चुनने के बाद की प्रक्रिया होती है, ऐसे में हाईकमान के इस फैसले ने असमंजस पैदा कर दिया है। इससे उन नेताओं का उत्साह भी कम होता दिख रहा है जो अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल रहे हैं।

कुछ समय पहले तक यह उम्मीद थी कि बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म होते ही हिमाचल कांग्रेस में संगठन को लेकर बड़ा निर्णय आएगा। लेकिन अब स्थिति और अधिक खिंचती जा रही है। वहीं, 26 नवंबर से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है, ऐसे में पार्टी को सत्र के दौरान मजबूत संगठन की जरूरत और भी महसूस होगी।ऐसे में चर्चा  है कि संगठन के अभाव में कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है और पार्टी को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। बद्दी में हुई बैठक के बाद प्रदेश पदाधिकारियों को कार्यक्रम सौंपे जा चुके हैं।

इस बीच, हिमाचल की कांग्रेस सरकार भी 11 दिसंबर को अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे करने जा रही है। चुनावी मोड में प्रवेश कर रही सरकार को अपनी उपलब्धियाँ जनता तक पहुंचाने के लिए एक कार्यशील संगठन की आवश्यकता होगी। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान पर संगठन को जल्द से जल्द मजबूत करने का दबाव बढ़ता दिख रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.