Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जियोफाइनेंस ने बनाया ‘मनी ट्रैकिंग’ आसान, सब कुछ एक ऐप में

मुंबई | जियोफाइनेंस के ग्राहक अब अपने पैसे पर पूरा कंट्रोल रख पाएंगे। जियोफाइनेंस ऐप ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने सभी बैंक खाते, म्यूचुअल फंड और शेयर पोर्टफोलियो को एक प्लेटफॉर्म पर लिंक कर, आसानी से ट्रैक और विश्लेषण कर सकेंगे। खाता चाहे किसी भी बैंक में हो या किसी भी फाइनेंशियल ऐप से निवेश किया जा रहा हो, यूजर को अपनी पूरी वित्तिय तस्वीर अब जियोफाइनेंस ऐप पर मिल जाएगी। इससे अलग-अलग ऐप्स पर अपना निवेश देखने का झंझट खत्म हो जाएगा। 

जियोफाइनेंस का यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं को कैश फ्लो, खर्चों और निवेश की पूरी तस्वीर रियल-टाइम में देता है और एआई आधारित स्मार्ट सुझावों के जरिए बेहतर मनी मैनेजमेंट में भी मदद करता है।

कंपनी के मुताबिक मनी ट्रैकिंग के लिए ऐप में तीन मुख्य फीचर्स जोड़े गए हैं। पहला है ‘यूनिफाइड फाइनेंशियल डैशबोर्ड’, इसमें जियोफाइनेंस के सभी लोन और डिपॉज़िट के साथ-साथ बाहरी बैंक खाते और निवेश को भी रियल-टाइम में एक ही जगह दिखाया जाता है। यानी पूरी वित्तीय तस्वीर एक ही जगह पर देखी जा सकती है।

 दूसरा फीचर है ‘कंप्रीहेंसिव एसेट ट्रैकिंग’ इसमें उपयोगकर्ता बैंक खाते (CASA), म्यूचुअल फंड, इक्विटी और ETFs को लिंक करके, इनके बैलेंस, खर्च और निवेश परफॉर्मेंस का विश्लेषण कर सकते हैं। जल्द ही फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉज़िट को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

इसका तीसरा फीचर है ‘स्मार्ट, डेटा-ड्रिवन गाइडेंस’ जो एआई आधारित इनसाइट्स और सुझावों के जरिए उपयोगकर्ताओं को उनके वित्तीय फैसलों को और बेहतर बनाने में मदद करता है।

जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि “जियोफाइनेंस ऐप का यह फीचर हर भारतीय के वित्तीय जीवन को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। करोड़ों भारतीयों के वित्तीय सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए, हम भविष्य में भी इस ऐप की क्षमताओं को और मजबूत करते रहेंगे।“

जियोफाइनेंस ऐप में ‘Track your Finances’ टैब पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स के जरिए यूजर अपना पर्सनल फाइनेंशियल डैशबोर्ड सेट कर सकते हैं। बताते चलें कि जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड, जो Jio Financial Services Limited की सहायक कंपनी है, इस ऐप का संचालन करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.