Facebook-f Youtube X-twitter

बहादुरगढ़ में प्रदूषण संकट गहराया, AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा

बहादुरगढ़  | बहादुरगढ़ में वायु प्रदूषण की स्थिति एक बार फिर भयावह हो गई है। रविवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 439 के स्तर पर पहुंच गया, जो सीपीसीबी मानकों के अनुसार ‘गंभीर श्रेणी’ में आता है। एक दिन पहले AQI 300 था, यानी 24 घंटे में प्रदूषण में 139 अंकों की तेजी दर्ज की गई।

हवा की गति में बदलाव से प्रदूषण में उतार-चढ़ाव

विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की रफ्तार बढ़ने पर प्रदूषण का स्तर नीचे आता है, लेकिन जैसे ही हवा मंद पड़ती है, धूल और प्रदूषक कण फिर वातावरण में जमने लगते हैं, जिससे AQI 400 के पार पहुंच जाता है।
गंभीर श्रेणी के प्रदूषण में सांस लेने तक में परेशानी बढ़ जाती है। दिल्ली-एनसीआर में पहले से ग्रेप-3 लागू है, फिर भी प्रदूषण का स्तर नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। यदि हालात ऐसे ही रहे तो प्रशासन को ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू करनी पड़ सकती हैं, जिनमें निर्माण गतिविधियों पर सख्त रोक लग सकती है।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव जारी

नगर निगम और संबंधित विभागों की ओर से सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि उड़ने वाली धूल को कम किया जा सके। लेकिन बदलते मौसम और स्थानीय प्रदूषण स्रोतों के कारण राहत की कोई स्थायी स्थिति नहीं बन पा रही है।

सांखौल में कचरा नियंत्रण के लिए अस्थायी कूड़ा घर तैयार

शहर के बाहर सांखौल गांव में खुले में कचरा फेंकने की समस्या को रोकने के लिए एक बड़ा अस्थायी कूड़ा घर बनाया गया है। रोहतक रोड स्थित देवीलाल पार्क के पास यह सुविधा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मार्गदर्शन में रिलायंस MET द्वारा CSR फंड से विकसित की गई है।

पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा के निरीक्षण के बाद इस कूड़ा घर के निर्माण कार्य को तेज किया गया था, जो अब पूरी तरह तैयार है।

कचरे को व्यवस्थित तरीके से जमा करने के लिए

  • एक तरफ खिड़की लगाई गई है, जहां लोग अपना घरेलू कचरा डाल सकेंगे।
  • दूसरी ओर से जेसीबी की मदद से कचरे को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड कर डिस्पोज़ किया जाएगा।

प्रशासन को उम्मीद है कि इसके बन जाने से लोग पेयजल माइनर के पुल के आसपास खुले में कचरा फेंकना बंद करेंगे और क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज,मंडी में कांग्रेस विधायक ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express /मंडी, धर्मवीर -: देश में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर भाजपा इस बिल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बता रही है, वहीं कांग्रेस इसके क्रियान्वयन के तरीके पर सवाल उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले...
Summer Express - शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

शिमला में महिला आरक्षण को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express / शिमला, संजू -:महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध तेज करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज शिमला में भाजपा महिला मोर्चा ने जन आक्रोश पदयात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में...
Summer Express - कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

कांगड़ा में आम की पैदावार बढ़ने के आसार, जापानी फल की खेती से किसानों को नया विकल्प

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में इस वर्ष आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। उद्यान विभाग के अनुसार, इस बार आम का “ऑन सीजन” होने के कारण उत्पादन में करीब एक हजार मीट्रिक टन तक बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले वर्ष “ऑफ सीजन” के...
Summer Express - रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

रेवाड़ी में वायु गुणवत्ता की रियल-टाइम निगरानी होगी मजबूत, जिला सचिवालय में लगेगी नई AQI मशीन

Summer express, रेवाड़ी  | जिले में वायु प्रदूषण की वास्तविक स्थिति अब अधिक सटीक रूप से सामने आ सकेगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिला सचिवालय में नई एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग मशीन लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यालय को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। अब तक जिले...
Summer Express - बाड़मेर में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूल बस चकनाचूर, 14 वर्षीय छात्र की मौत, 8 घायल

मोगा-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक-बाइक टक्कर में पति-पत्नी की मौत, 5 साल का बच्चा गंभीर घायल

Summer express, मोगा | मोगा-लुधियाना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, लुधियाना के गांव गुज्जरवाल निवासी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.