Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पंचायती चुनाव पर विवाद गहराया, विधानसभा सत्र से पहले भाजपा का सरकार पर हमला

Shimla, Sanju-: हिमाचल प्रदेश में आगामी शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा ने राज्य सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को लेकर टकराव का माहौल बनाने का आरोप लगाया है। सर्किट हाउस में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तय की गई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की, जबकि इसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा से हुई। भाजपा विधायक दल ने एनडीए को मिली बड़ी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार भाजपा नेतृत्व को बधाई दी गई तथा बिहार की जनता के प्रति आभार जताया गया।

विधायक दल के सचिव रणधीर शर्मा ने बताया कि 26 नवंबर से धर्मशाला में शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को कई मुद्दों पर कटघरे में खड़ा करेगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारी बरसात के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को अभी तक अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी है, जिसे लेकर भाजपा सरकार से जवाब मांगेगी।उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर सरकार और राज्य चुनाव आयोग के बीच चल रहे मतभेदों को गंभीर बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश में “संवैधानिक संकट” जैसा वातावरण बन गया है।शर्मा का कहना है कि सरकार चुनाव प्रक्रिया को टालने की कोशिश कर रही है, जिसे भाजपा पूरा मुद्दा बनाकर विधानसभा में उठाएगी।इसके अतिरिक्त प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती गुणवत्ता जैसे मुद्दों पर भी विपक्ष व्यापक चर्चा की मांग करेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में भाजपा एक बड़े विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगी। शर्मा ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार जनविरोधी नीतियों, तानाशाही रवैये और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण जनता का विश्वास खो चुकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.