Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेंसेक्स–निफ्टी ने छूआ 52 हफ्तों का नया शिखर, बैंकिंग शेयरों में जोरदार रैली

मुंबई |  घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान और विदेशी निवेश के मजबूत प्रवाह ने सेंसेक्स और निफ्टी को 52 हफ्तों के नए उच्च स्तर पर पहुंचा दिया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 284 अंक की छलांग लगाते हुए 85,470 अंक पर पहुंच गया, जो इसका 52 सप्ताह का रिकॉर्ड स्तर है। वहीं, एनएसई निफ्टी 83 अंकों की बढ़त के साथ 26,136 अंक तक पहुंच गया, जो इसका भी 52 सप्ताह का उच्च स्तर है।

खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 246 अंक चढ़कर 85,432 पर और निफ्टी 87 अंकों की मजबूती के साथ 26,140 पर कारोबार कर रहा था।

इन शेयरों में दिखी मजबूती

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अडानी पोर्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स पीवी, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।वहीं एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर दबाव में रहे।

वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक माहौल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे।अमेरिकी बाजार भी बुधवार को सकारात्मक रुझान के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.27% की बढ़त के साथ 63.68 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

एफआईआई-डीआईआई का रुख

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक—

  • एफआईआई ने बुधवार को 1,580.72 करोड़ रुपये की लिवाली की।
  • डीआईआई ने भी 1,360.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.