Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले—उपलब्धियों का नहीं, नाकामियों का सेलिब्रेशन कर रही सरकार

Dharamshala, Rahul-:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार के तीन साल जश्न मनाने लायक नहीं, बल्कि बदहाली और निराशा से भरे रहे हैं। ऐसे में सरकार द्वारा सेलिब्रेशन करना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। बिंदल ने कहा कि पिछले 14 महीनों में सरकार एक भी स्थाई रोजगार देने में असफल रही और किसानों तक राहत पहुंचाने के बजाय उनकी समस्याएं बढ़ी हैं।

राजीव बिंदल ने  आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले जनता से की गई 10 गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। नतीजतन प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई है। बिंदल ने कहा कि किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा से लेकर पशुपालन तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और कई क्षेत्रों में घरों तक गोबर उठाने की व्यवस्था तक प्रभावित हुई है, जो अव्यवस्था का संकेत है।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था को भी दयनीय बताते हुए कहा कि सरकार इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कोई सुधार नहीं ला सकी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान हुए नुकसान की भरपाई और राहत कार्यों में भी सरकार की गंभीरता न के बराबर रही।बिंदल ने घोषणा की कि भाजपा आगामी विधानसभा सत्र सहित 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की नाकामियों और अधूरे वादों से पूर्णतः अवगत हो चुकी है और भाजपा इन मुद्दों को विधानसभा से लेकर सड़क तक जोरदार तरीके से उठाएगी।यह प्रेस वार्ता भाजपा की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारी और सरकार के प्रति जनता की बढ़ती नाराजगी को स्पष्ट रूप से सामने लाती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.