Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम रहीम केस में फिर अटका मामला, अमेरिकी गवाह की टली गवाही

पंचकूला। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़े बहुचर्चित मामले में शुक्रवार को अमेरिका स्थित गवाह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही दर्ज नहीं हो सकी। तकनीकी और प्रशासनिक खामियों के कारण महत्वपूर्ण सुनवाई फिर टल गई, जिसके बाद अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को फटकार लगाते हुए अधिक सक्रिय होने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान CBI के डिप्टी एसपी ने अदालत को बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय कई बार अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस से संपर्क साध चुका है, लेकिन वहां से अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। इस कारण निर्धारित तारीख पर गवाही दर्ज करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। वहीं, CBI द्वारा गवाही रिकॉर्ड करने के लिए लाए गए उपकरण अदालत के सिस्टम में चल नहीं पाए, जिससे तकनीकी बाधा भी सामने आई। तकनीकी विंग ने बताया कि संबंधित वेंडर लगभग एक सप्ताह में कंपैटिबल डिवाइस उपलब्ध कराएगा।

इस बीच शिकायतकर्ता के वकील नवकिरन सिंह ने CBI पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गवाह अमेरिका से गवाही देने के लिए पूरी तरह तैयार है और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से इसकी अनुमति भी मिल चुकी है। इसके बावजूद CBI ने गवाह को आवश्यक सूचना नहीं भेजी, जिससे यह देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि एजेंसी की लापरवाही मामले की सुनवाई को प्रभावित कर रही है।

अदालत ने CBI से यह स्पष्ट करने को भी कहा कि क्या अमेरिकी विभाग की मदद के बिना भारतीय दूतावास की सहायता से गवाही रिकॉर्ड कराना संभव है। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट, गाइडलाइन और प्रक्रिया अदालत को 21 नवंबर तक सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

अदालत ने मामले में हो रही देरी पर चिंता जताई। 2018 में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब तक 92 में से केवल 12 गवाहों की गवाही दर्ज हो पाई है, जिसे अदालत ने गंभीर लापरवाही माना। अदालत ने निर्देश दिए कि सुनवाई की गति बढ़ाई जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

Summer express/शिमला, संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की...

ड्यूटी के दौरान एएसआई को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में हुई मौत

Summer express, बटाला। पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एएसआई को हार्ट अटैक आया था। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि...

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, चार दिन की पुलिस रिमांड

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हमीरपुर जिले के भगोट गांव निवासी रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.