Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले की तैयारियां तेज, 22 नवंबर को प्रशासन और एचपीसीए की अहम बैठक

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अगले महीने होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। जिला प्रशासन और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) मैच से संबंधित तमाम व्यवस्थाओं पर समन्वय स्थापित करने के लिए 22 नवंबर को एक महत्वपूर्ण कोऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित करने जा रहे हैं। इस हाई-लेवल बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं सहित दर्शकों की सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ समीक्षा की जाएगी।

धर्मशाला जैसे पर्यटन एवं खेल नगरी के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन बेहद अहम माना जाता है। मैच के दौरान शहर में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं, जिनमें देश-विदेश के पर्यटक भी शामिल होते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन हर बार की तरह इस बार भी मजबूत सुरक्षा घेरा तैयार कर रहा है। शहर में पुलिस बल की विशेष तैनाती, भीड़ नियंत्रण, और स्टेडियम के अंदर-बाहर कड़े सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।यातायात विभाग भी मैच के दिन जाम की समस्या से बचने के लिए पहले से प्लान तैयार करेगा। पिछले आयोजनों को देखते हुए पार्किंग स्थलों का विस्तार, शटल सेवाओं की उपलब्धता और वैकल्पिक मार्गों की पहचान पर भी चर्चा की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि दर्शकों की आवाजाही सुगम रहे और किसी भी स्थिति में असुविधा न हो।

कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम 14 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका टी-20 मुकाबले का गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर की समन्वय बैठक में सभी संबंधित विभागों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। स्टेडियम के अंदर व्यवस्थाएं, दर्शक प्रवेश-निकास, मेडिकल सहायता, फायर सेफ्टी और वीआईपी प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा होगी।उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध हों और वे किसी परेशानी के बिना अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस रोमांचक मुकाबले का आनंद उठा सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वन विकास निगम के कर्मचारियों को राहत: 3% महंगाई भत्ता, बोनस और नियमितीकरण को मंजूरी

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के निदेशक मंडल की 216वीं बैठक में कर्मचारियों के हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में पहली अप्रैल 2025 से निगम के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।...

छोटी काशी में शुरू हुआ दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवलरिटायरर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया फेस्टिवल का शुभारंभ

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: छोटी काशी मंडी में दूसरा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। इस तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल को संस्कृति सदन मंडी में आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी तरूण श्रीधर ने किया। फिल्म फेस्टिवल के दौरान तीन दिनों तक 25 से अधिक शॉर्ट फिल्में दिखाई...

NH-503 पर ढलियारा मोड़ फिर बना हादसे का कारण, कार और टेंपो ट्रैवलर की भिड़ंत में कई घायल

Summer express/देहरा , गुलशन धनोहा -: मुबारिकपुर–रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। ज्वालामुखी से नंगल की ओर जा रही टेंपो ट्रैवलर और चिंतपूर्णी से ज्वालामुखी की ओर जा रही कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की...

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

Summer express शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों...

श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

बिलासपुर, सुभाष-: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और श्री नैना देवी मंदिर न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक मंदिर न्यास के यात्री निवास ‘मातृ शरण’ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.