Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक मंथली केस में बड़ा खुलासा, एडीजीपी गनर पर चार्जशीट तैयार

रोहतक। चर्चित मंथली वसूली प्रकरण में विशेष जांच टीम (SIT) ने एडीजीपी वाई. पूरण कुमार के गनर सुशील कुमार के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए चार्जशीट तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, दस्तावेज़ को कोर्ट में दाखिल करने से पहले कानूनी विशेषज्ञों से अंतिम राय ली जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कमी या तकनीकी त्रुटि न रह जाए। चार्जशीट में फिलहाल सुशील कुमार को ही आरोपी बनाया गया है।

ऐसे शुरू हुआ पूरा मामला

6 अक्टूबर को शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि उन्हें कुख्यात गैंग और अन्य बदमाशों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उन्हें पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। बंसल ने बताया कि हिमांशु भाऊ गैंग के कई सदस्य शराब ठेकों में हिस्सेदारी रखते हैं, जिसकी वजह से उन पर लगातार दबाव बना रहता है।

शिकायत में कहा गया कि एक पुलिस कर्मचारी, जिसने अपना नाम सुशील बताया, उनसे IG ऑफिस आने के लिए कहा और खुद को एडीजीपी का नज़दीकी बताकर प्रभाव दिखाया। जून में IG ऑफिस में हुई मुलाकात के दौरान सुशील कुमार ने कथित रूप से धमकी भरे अंदाज में कहा कि यदि रोहतक में शराब का कारोबार जारी रखना है, तो “मंथली” देनी होगी—अन्यथा गैंगस्टरों के साथ मिलकर उन पर अवैध शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज करवा दिए जाएंगे।

ढाई लाख रुपये की मांग का आरोप

शिकायतकर्ता के अनुसार बाद में सुशील ने अपने सेक्टर-1 स्थित दफ्तर में बुलाकर अपने साथी जयभगवान के साथ मिलकर ढाई लाख रुपये की मंथली की मांग की। उसने दावा किया कि “आईजी साहब पूरी सपोर्ट करेंगे, बस पेमेंट समय पर मिलती रहनी चाहिए।”

मामले में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने 7 अक्टूबर को सुशील कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे पहले रोहतक जेल और फिर सुरक्षा कारणों से अंबाला जेल शिफ्ट कर दिया गया।

चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी अंतिम चरण में

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चार्जशीट पूरी तरह तैयार है और शाम तक इसे अदालत में दाखिल किए जाने की संभावना है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी चार्जशीट की अंतिम औपचारिकताएँ पूरी की जा रही हैं और जल्द ही इसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

यह मामला हरियाणा पुलिस विभाग में कथित भ्रष्टाचार और वसूली तंत्र पर एक और बड़ा सवाल खड़ा करता है। आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.