Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम-फरीदाबाद में शुरू होंगी सैकड़ों ई-बसे, मिलेंगी बड़ी सुविधाएं

गुरुग्राम  | हरियाणा सरकार ने राज्य में खराब होती वायु गुणवत्ता को सुधारने और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार एआई फॉर रेजिलिएंट जॉब्स, अर्बन एयर क्वालिटी एंड नेक्स्ट जेनरेशन स्किल्स प्रोजेक्ट के तहत पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर ई-बसें उतारने की तैयारी में है। इस परियोजना के लिए विश्व बैंक ने 3,500 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। योजना वर्ष 2026 से शुरू होकर पांच वर्षों तक लागू रहेगी।

पहले चरण में तीन जिलों में 500 ई-बसें

योजना के प्रथम फेज में

  • गुरुग्राम में 200 ई-बसें
  • सोनीपत में 100 ई-बसें
  • फरीदाबाद में 200 ई-बसें

चलाई जाएंगी। इससे न केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत होगा बल्कि प्रदूषण में भी बड़ी कमी आने की उम्मीद है।

एनसीआर में 200 ई-चार्जिंग स्टेशन बनेंगे

परियोजना के तहत एनसीआर क्षेत्र में 200 इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इन्हें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल में विकसित किया जाएगा, ताकि ई-वाहनों के उपयोग को बढ़ावा मिल सके।

ई-ऑटो खरीदने वालों को 35,000 रुपये तक की सब्सिडी

स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए सरकार 10,000 ई-ऑटो खरीददारों को 15,000 से 35,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देगी। इससे शहरों में ई-रिक्शा और ई-ऑटो की संख्या बढ़ेगी और पारंपरिक प्रदूषणकारी वाहनों पर निर्भरता कम होगी।

17 लाख पुराने वाहन हटाने की तैयारी

राज्य में प्रदूषण कम करने के लिए 17 लाख पुराने और अत्यधिक प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना है। इसके लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) बनाए जाएंगे, जिन पर लगभग 210 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

उद्योगों में भी लगेगा प्रदूषण पर नियंत्रण

औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने के लिए:

  • 300 इंडस्ट्रियल यूनिट्स में कंटीन्यूस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (CEMS) लगाए जाएंगे, ताकि प्रदूषण का रियल-टाइम डेटा मिल सके।
  • पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले बॉयलरों को स्वच्छ ईंधन तकनीक से बदला जाएगा।

यह पूरी परियोजना हरियाणा को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन व्यवस्था की ओर ले जाने वाला एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शहर में नशा बिकना बंद नहीं हुआ तो गृह मंत्री के सामने उठेगा मामला

मोनिका रावत | चंडीगढ़शहर में नशे के खिलाफ पुलिस और प्रशासन की कड़ा कदम उठाना होगा। शहर में नशे के खिलाफ अभियान चलाए चंडीगढ़ पुलिस। यदि एक माह में शहर नशा मुक्त न हुआ तो गृह मंत्री अमित शाह के सामने यह मामला उठेगा। भाजपा के महामंत्री एवं कृत्वनिष्ठ संस्था के संस्थापक संजीव राणा ने...

धीमी रफतार से चल रहा काम, लोग परेशान

गुरमीत सिंह | ज़ीरकपुरबलटाना के पास सुखना नाले पर बन रहे ऊँचे स्तर के पुल का निर्माण सुस्त रफ्तार से चल रहा है। लगातार हो रही देरी के कारण लाखों लोग रोज़ाना लंबा सफर कर चुके हैं और भारी ट्रैफिक जाम का सामना कर रहे हैं। दफ्तरों, स्कूलों और कॉलेजों जा रहे लोग सबसे अधिक...

देश के विभाजन के बाद भारत आए लोग शरणार्थी नहीं, संघर्ष के योद्धा थे: भागवत

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान से भारत आने वाले लोगों को शरणार्थी कहना उचित नहीं है। उनके अनुसार, वे “संघर्ष के योद्धा” थे, जिन्होंने अपनी मातृभूमि और धर्म के प्रति आस्था के कारण अपना घर, जमीन, कारोबार और पीढ़ियों की कमाई छोड़कर...

रंजिश में दोस्तों ने सगे भाईयों पर हमला कर की किशोर की हत्या

दर्शन सिंह संधू | तरनतारनतरनतारन जिले के हरिके कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते एक किशोर की हत्या कर दी गई। दोस्तों ने 2 नाबालिग भाइयों पर कथित तौर पर श्री साहिब से हमला किया, जिसमें छोटा भाई घायल हो गया। पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के...

15 साल बाद साकार होगा राजस्थान रिफाइनरी का सपना

जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में बन रही एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का करीब 15 वर्ष पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। लंबे इंतजार, राजनीतिक बदलाव, लागत में भारी बढ़ोतरी और उद्घाटन की बदली तारीखों के बाद यह महत्वाकांक्षी परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य सरकार और केंद्र ने उद्घाटन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.