Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM सैनी की मंजूरी के बाद पलवल में इंटरनेशनल स्टेडियम परियोजना तेज

पलवल I हरियाणा सरकार ने पलवल जिले के बहरौला गांव में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम का क्षेत्र बढ़ाकर अब 124 एकड़ कर दिया है। पहले यह परियोजना 100 एकड़ में विकसित की जानी थी। स्टेडियम निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन से मंजूरी मिलते ही अगले चरण की औपचारिकताएं शुरू की जाएंगी। PWD की फिजिबिलिटी रिपोर्ट में परियोजना की अनुमानित लागत, राष्ट्रीय राजमार्ग की दूरी, तकनीकी संभावनाएं और अन्य आवश्यक पहलुओं का विस्तृत मूल्यांकन शामिल है।

यह निर्णय छह जून को पलवल अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली के दौरान लिया गया, जहां खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी।

खेल सुविधाओं से मिलेगा जिले को नया पहचान

जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार के नेतृत्व में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम जिले को खेल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़े स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। बहरौला गांव में बनने वाला यह स्टेडियम अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से लैस होगा, जिसमें शामिल हैं—

  • अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड
  • बैडमिंटन हॉल
  • बॉक्सिंग हॉल
  • एथलेटिक्स ट्रैक
  • फिटनेस और रीहैब सेंटर
  • होटल व रेस्टोरेंट

स्टेडियम में 35 से 50 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता भी प्रस्तावित है, जिससे यह राज्य के सबसे बड़े खेल परिसरों में से एक बन सकता है।

अधिकारियों का क्या कहना है?

PWD के एक्सईएन रितेश यादव ने बताया कि परियोजना फिलहाल प्रारंभिक चरण में है। वर्तमान में फिजिबिलिटी रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है और मंजूरी मिलने के बाद ही अगला चरण शुरू होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.