Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अप्रैल से अब तक 54 हजार लीटर से अधिक जब्त

Shimla, 23 November-:प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने अप्रैल से अब तक उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए कुल 54,945 लीटर अवैध शराब और लाहन जब्त किया है। विभाग ने इस अवधि में 523 मामले दर्ज किए हैं और राज्यभर में विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

विभाग के अनुसार, अब तक 21,637.166 लीटर अवैध शराब और 33,308.900 लीटर लाहन राज्य के विभिन्न हिस्सों से बरामद किया गया है। अकेले अक्तूबर माह में विभाग की कार्रवाई तेज रही। दक्षिण क्षेत्र शिमला में 309.340 लीटर अवैध शराब और 12 लीटर लाहन, मध्य क्षेत्र मंडी में 2678.225 लीटर अवैध शराब तथा 14 लीटर लाहन और उत्तरी क्षेत्र पालमपुर में 529.150 लीटर शराब एवं 4870 लीटर लाहन जब्त किया गया।

पुलिस जिलों में भी अवैध शराब विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अक्तूबर में बद्दी में 286.09 लीटर, कुल्लू में 2090.625 लीटर, मंडी में 528.350 लीटर तथा ऊना में 286.045 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। सरकार ने जिला प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इसी अवधि में पुलिस जिला नूरपुर के डमटाल क्षेत्र के मिलवान, ठाकुरद्वारा, बरोटा, बेला लुडाचा और उलेहरियां में भी छापेमार कार्रवाई की गई, जहां विभागीय टीमों ने भारी मात्रा में अवैध शराब व कई सक्रिय भट्टियां पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई के बाद मौके पर ही नष्ट कर दीं।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सूक्खू के निर्देशों के अनुरूप अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने के लिए विभाग ने राज्य स्तर पर व्यापक रणनीति बनाई है। इसी के तहत 35 विशेष टीमें गठित की गई हैं। कुल्लू और चंबा में 4-4 टीमें, शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, ऊना व नूरपुर पुलिस जिला में 3-3 टीमें, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर व बीबीएन में 2-2 टीमें तथा किन्नौर में 1 टीम तैनात की गई है। ये टीमें पूरे प्रदेश में सघन अभियान चलाकर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में जुटी हैं।आबकारी आयुक्त यूनुस ने बताया कि राज्य सरकार अवैध शराब कारोबार पर सख्त नजर रखते हुए निरंतर कार्रवाई कर रही है, ताकि राजस्व को किसी प्रकार की क्षति न हो। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना को विभाग के टोल फ्री नंबर 0177-2620426 या व्हाट्सऐप नंबर 94183-31426 सहित संबंधित जोनल समाहर्ताओं के दूरभाष नंबरों पर साझा करें, ताकि अवैध गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.