Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लेबर कोडों को मजदूर विरोधी बताते हुए शिमला में प्रदर्शन, प्रतियां जलाकर निरसन की मांग

Shimla, 23 November-:शिमला में आज सीटू के बैनर तले आईजीएमसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन और सुन्नी डैम हाइड्रो प्रोजेक्ट वर्कर्स ने केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित चार लेबर कोडों का विरोध करते हुए उनकी प्रतियां जलाईं। संगठनों ने इन कोडों को मजदूर विरोधी और पूंजीपति हितैषी करार देते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की।

यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने 29 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर वेतन कोड 2019, औद्योगिक संबंध कोड 2020, सामाजिक सुरक्षा कोड 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति कोड 2020 लागू किए हैं। उनका आरोप है कि ये कोड मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकार, नौकरी की स्थिरता, वेतन सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर करते हैं। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों में ठेका और अस्थायी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा ट्रेड यूनियनों की गतिविधियाँ सीमित होंगी।वेतन कोड को लेकर यूनियन का कहना है कि न्यूनतम मजदूरी की बात करने के बावजूद इसकी परिभाषाओं में ऐसे अपवाद रखे गए हैं, जो बड़ी संख्या में असंगठित और घरेलू मजदूरों को दायरे से बाहर कर देते हैं। औद्योगिक संबंध कोड में हड़ताल के लिए अनिवार्य पूर्व सूचना और अन्य शर्तों को हड़ताल के संवैधानिक अधिकार पर प्रहार बताया गया। साथ ही 300 तक मजदूर रखने वाले प्रतिष्ठानों को बिना अनुमति छँटनी और बंद करने की छूट देने को ‘स्थायी रोजगार के अंत’ की दिशा में कदम बताया गया।

सामाजिक सुरक्षा कोड और व्यावसायिक सुरक्षा कोड पर भी संगठनों ने आपत्तियाँ जताईं। उनका कहना है कि असंगठित, गिग और प्रवासी मजदूरों के लिए सुरक्षा और लाभों की गारंटी अस्पष्ट है तथा निरीक्षण व्यवस्था को कमजोर कर दिया गया है, जिससे दुर्घटनाओं और असुरक्षित कार्यस्थितियों का खतरा बढ़ेगा।ट्रेड यूनियनों ने मांग की कि चारों कोडों को वापस लेकर पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए तथा श्रम सुधारों पर व्यापक परामर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.