Facebook-f Youtube X-twitter

पंजाब में तापमान गिरा, ठंड बढ़ी, बारिश की संभावना कम

चंडीगढ़। पंजाब में मौसम का मिज़ाज लगातार बदल रहा है और तापमान में गिरावट के कारण ठंडक बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी दिनों में बारिश की संभावना बेहद कम है, जबकि आसमान सामान्य रूप से साफ रहने की उम्मीद है।

शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।

अमृतसर में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में अधिकतम 24.2 और न्यूनतम 8.4 डिग्री, मोहाली में अधिकतम 25 और न्यूनतम 10.9 डिग्री,

जबकि जालंधर में अधिकतम 25 और न्यूनतम करीब 13 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।बठिंडा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के साथ सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई।

गुरुवार को बादलों की आवक- जावक ने कुछ समय के लिए बारिश की संभावना पैदा की थी, लेकिन बाद में मौसम साफ हो गया और हल्की धूप निकल आई। फिलहाल बारिश को लेकर उम्मीद कम दिखाई दे रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि AQI में सुधार के लिए बारिश बेहद जरूरी होती है। बारिश न होने की स्थिति में वायु गुणवत्ता में केवल तेज हवाएँ ही मामूली सुधार ला सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब,

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा...

तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी घमासान, उदयनिधि ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के साथ वित्तीय और अधिकारों के स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी एक बार...

पाकिस्तान से पंजाब तक फैला अंतरराष्ट्रीय नशा नेटवर्क ध्वस्त, 64.62 किलो हेरोइन बरामद

Summer Express, अमृतसर | पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान से लेकर यूरोप तक फैले अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। काउंटर इंटेलिजेंस और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर की संयुक्त कार्रवाई में 64.62 किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 448 करोड़ रुपये...

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.