Facebook-f Youtube X-twitter

चंडीगढ़ विवाद पर केंद्र सख्त, बिट्टू बोले पंजाब के अधिकार सुरक्षित रहेंगे

चंडीगढ़। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब यूनिवर्सिटी को लेकर जारी विवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि चंडीगढ़ पंजाबियों की पहचान का अहम हिस्सा है और इसके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। बिट्टू ने स्पष्ट किया कि भाजपा नेतृत्व पंजाब और चंडीगढ़ के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी हालत में प्रदेश की जमीन या अधिकारों पर समझौता नहीं होने दिया जाएगा।

मंत्री ने आर्टिकल 240 को लेकर फैल रही अफवाहों पर कहा कि संसद में लेफ्टिनेंट गवर्नर की नियुक्ति या किसी संवैधानिक बदलाव पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में पंजाब के हित सुरक्षित हैं और पंजाबियों की सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।

बिट्टू ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि दोनों दल इस मुद्दे पर अनावश्यक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है और अब AAP और कांग्रेस इस मामले को राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिश कर रहे हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी मामले पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि यूनिवर्सिटी चुनाव का कैलेंडर जल्द जारी होगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.