Facebook-f Youtube X-twitter

मंत्री श्रुति चौधरी ने कर्मचारियों हितों और विभाग सुधारों पर जोर दिया

चंडीगढ़ |  हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि विभाग में ऑपरेशन सर्कल के साथ-साथ कर्मचारियों के पदों का तर्कसंगतिकरण किया जा रहा है, ताकि हर कर्मचारी को उसके पद के अनुरूप ही जिम्मेदारी दी जा सके। इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री ने विशेष रूप से बेलदार और कैनाल गार्ड को विभाग की रीढ़ बताया और कहा कि उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग रंग की वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे फील्ड में कार्य प्रणाली और अधिक सुव्यवस्थित होगी।

श्रुति चौधरी ने यह बातें ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन, चरखीदादरी और कुरुक्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में साझा की। उन्होंने यूनियन द्वारा प्रस्तुत मांग-पत्र और समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इस संबंध में वे मुख्यमंत्री नायब सिंह से भी विस्तृत चर्चा करेंगी।

मंत्री ने यह भी गर्व व्यक्त किया कि हाल ही में जल संरक्षण में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के फील्ड कर्मचारियों की निष्ठा और परिश्रम का परिणाम है और उनके दादा स्वर्गीय चौधरी बंसी लाल द्वारा बनाए गए नहर नेटवर्क और उठान सिंचाई प्रणाली के सपनों को साकार कर रही है।

बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आज की बैठक के बाद लिए गए निर्णयों और दिशा-निर्देशों के लिए प्रशासनिक स्वीकृतियां शीघ्र ही वित्त और अन्य संबंधित विभागों से दिलवाई जाएंगी।

बैठक में विभाग के प्रमुख अभियंता राकेश चौहान, बीरेन्द्र सिंह, डॉ. सतबीर कादयान और यूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। यूनियन ने मंत्री को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान का आश्वासन देने के लिए धन्यवाद दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.