Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरोली को मिला नया बो-स्ट्रिंग पुल, उपमुख्यमंत्री ने दिए हथियार कल्चर पर सख्त निर्देश

Una, Rakesh-:उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली खड्ड पर लगभग 4 करोड़ की लागत से बने 36 मीटर स्पैन वाले ‘बो-स्ट्रिंग आरसीसी बीम पुल’ का लोकार्पण किया। इस पुल का निर्माण एक वर्ष से कम समय में पूरा किया गया है, जिससे बरसात के दौरान क्षेत्र की आवाजाही और सुरक्षा दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। पुल के शुरू होने से स्थानीय लोगों और वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी।

सवा दो सौ करोड़ की विकास परियोजनाएँ क्षेत्र में बदल रही तस्वीर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र निर्णायक विकास के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि हरोली में 126 करोड़ रुपये की लागत से 8 पुलों का निर्माण कार्य जारी है, जबकि 85 करोड़ रुपये से 10 सड़क परियोजनाएँ प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि जेजों मोड़–टाहलीवाल लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे कुल 20 करोड़ की सड़क और 8.74 करोड़ का बढ़ेड़ा पुल, 15.4 करोड़ का कांगड़ पुल तथा 6.24 करोड़ का पालकवाह पुल निर्मित किए जाएंगे।उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में 75 करोड़ रुपये की बीत क्षेत्र सिंचाई योजना (फेज-2) चल रही है, जिससे पालकवाह, कर्मपुर, ठाकरा, पुबोवाल, कुठार और गोंदपुर जयचंद के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त हरोली के लिए 100 करोड़ की दूसरी पेयजल योजना भी तैयारी के चरण में है।

बल्क ड्रग पार्क पर बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना को केंद्र सरकार से पर्यावरणीय मंजूरी प्राप्त हो चुकी है और 350 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। भूमि समतलीकरण का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।इसी दौरान उपमुख्यमंत्री ने उपायुक्त ऊना को जिले में बढ़ रहे हथियार कल्चर को समाप्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊना की शांतप्रिय जनता ऐसे माहौल में रहना चाहती है जहाँ कानून का भय हो और अपराधियों में डर। इसलिए प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई में कोई हिचक नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा व्यवस्था में ठोस सुधार सुनिश्चित करने को कहा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की राजनीति विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा पर केंद्रित है। जिले में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है ताकि किसी भी घटना के आरोपी तुरंत चिन्हित किए जा सकें और कार्रवाई में तेजी आए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.