Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला के तपोवन में आज से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सदन में हंगामे के आसार

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला के तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह प्रदेश की 14वीं विधानसभा का दसवां सत्र होगा। सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ प्रारंभ होगी। सत्र की शुरुआत में संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर भारत के संविधान की उद्देशिका का वाचन किया जाएगा। इसके बाद हाल ही में दिवंगत हुए पूर्व विधायक बाबू राम गौतम के निधन पर सदन में शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।

शोक प्रस्ताव के बाद सदन में प्रश्नकाल और उसके उपरांत शून्यकाल निर्धारित है। माना जा रहा है कि आज का दिन सदन में बेहद गर्म रहने वाला है। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है, वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष के हमलों का मजबूती से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार बताया जा रहा है।आज के सत्र में नियम 62 के तहत दो महत्त्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। बीजेपी विधायक विपिन सिंह परमार होली–उतराला सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग पर सदन का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक राम कुमार प्रदेश में विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को मिलने वाले मृत्यु अनुदान के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश करेंगे।

इसके अलावा नियम 130 के तहत भी दो बड़े प्रस्ताव सदन के समक्ष आने वाले हैं। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया और बीजेपी विधायक राकेश जम्वाल प्रदेश में बढ़ती आपदाओं और उनके प्रबंधन पर चर्चा का प्रस्ताव लाएंगे। वहीं बीजेपी विधायक त्रिलोक जम्वाल प्रदेश में बढ़ते आपराधिक मामलों और नशे के फैलते नेटवर्क पर विस्तृत चर्चा के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।कुल मिलाकर, शीतकालीन सत्र का पहला दिन राजनीति, आरोप-प्रत्यारोप और गंभीर मुद्दों पर बहस से भरपूर रहने की पूरी संभावना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.