Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में सरकारी प्रोग्राम की तैयारिया तेज, दो मंत्रियों का  दौरा बढ़ा रहा सियासी तापमान

Mandi, 28 November-:सुक्खू सरकार के गठन की तीसरी सालगिरह पर होने वाले सरकारी समारोह की तैयारियों को परखने के लिए दो वरिष्ठ मंत्री बुधवार को मंडी पहुँच रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इस दौरे को खास महत्व दिया जा रहा है। खासकर बल्ह से शशि शर्मा को जल प्रबंधन बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने के तुरंत बाद यह दौरा कई सियासी संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि संगठन और सरकार से जुड़े ताज़ा समीकरणों की नब्ज टटोलने के लिए मंत्रियों का यह संयुक्त आगमन महत्वपूर्ण है।

दौरे की अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि 28 नवंबर से झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंडी में सात दिवसीय प्रवास शुरू कर रहे हैं। उनके इस प्रवास का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को गति देना बताया जा रहा है। मंडी कांग्रेस  ‘झारखंड मॉडल’ अपनाने की कोशिश कर रही है, जिसके चलते स्थानीय नेताओं में भी हलचल है।

उधर, सुक्खू सरकार सार्वजनिक रूप से जश्न से इनकार कर रही है, लेकिन अंदरखाने आने वाले दो वर्षों के विकास विजन पर आधारित खाका तैयार करने की कवायद जारी है। ऐसे में मंडी में दो मंत्रियों की उपस्थिति सरकार की भावी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने की दिशा में एक संकेत मानी जा रही है।

आज आएगे दोनों मंत्री

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा नगर एवं ग्राम नियोजन व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी आज मंडी पहुंचेंगे। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर भी उनके साथ रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार पंचायती राज मंत्री शाम करीब चार बजे मंडी में प्रवेश करेंगे।

अधिकारियों के साथ बैठकों का सिलसिला

दौरे के दौरान दोनों मंत्री डीसी अपूर्व देवगन, एडीएम मदन लाल, एडीसी गुरसिमर सिंह और एसडीएम रूपेंद्र कौर सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त दोनों मंत्री अपने-अपने विभागों से

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिमाचल के CBSE स्कूलों में फीस ढांचे में बदलाव की तैयारी, सरकार सख्त

चार दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, करोड़ों की विकास योजनाओं को देंगे सौगात

Summer express/ हमीरपुर,अरविंद-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 12 अगस्त से चार दिवसीय हमीरपुर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 12 अगस्त की शाम हमीरपुर पहुंचेंगे, जबकि 13, 14 और 15 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए जाएंगे।उपायुक्त गंधर्व राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री 13 अगस्त को...

चिंतपूर्णी श्रावण मेले में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी, 13 से 21 अगस्त तक मंदिर क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद

Summer express/ऊना, राकेश-:श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में 13 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने...

जैसलमेर में स्कूली बच्चों से भरी बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express, जैसलमेर। जिले में मंगलवार सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जैसलमेर जा रही एक बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसा धउवा गांव के पास हुआ। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे। बस के अगले हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने तत्काल वाहन...

पंजाब में मानसून पड़ा कमजोर: 10 अगस्त तक सामान्य से 35% कम बारिश, तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। प्रदेश में 1 जून से 10 अगस्त तक सामान्य के मुकाबले करीब 35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पंजाब में 181.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 279.1 मिलीमीटर बारिश...

लैंडस्लाइड के कारण मंडी-कुल्लू हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद

बीती रात से हो रही बारिश के कारण जगह-जगह हुए हैं लैंडस्लाइड Summer express/मंडी, धर्मवीर-:बीती रात से जिला भर में हो रही बारिश के कारण मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और वैकल्पिक मार्ग यातायात के लिए बंद हो गए हैं। इसके साथ मंडी से जोगिंद्रनगर के लिए जाने वाला मार्ग भी उरला के पास लैंडस्लाइड के कारण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.