Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में दहेज प्रताड़ना से युवक ने किया आत्महत्या, केस दर्ज

करनाल | करनाल में ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर 27 वर्षीय युवक साहिल ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता अनिल ने बताया कि साहिल की शादी तीन साल पहले हुई थी और शादी करवाने वाले ने उनके परिवार से 50 हजार रुपये लिए थे।

अनिल ने आगे कहा कि साहिल की पत्नी अपने मायके में रहती थी और जब भी साहिल उसे लेने ससुराल जाता, तो उसके ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले साहिल पर प्रॉपर्टी हथियाने का दबाव बना रहे थे और लगातार दहेज प्रताड़ना का मामला थाने में दर्ज करवाते रहे।

पीड़ित पिता के अनुसार, इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते साहिल लंबे समय से तनाव में था और अंततः उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। करनाल पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी ससुराल पक्ष के सदस्यों की भूमिका की पूरी तरह जांच की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.