Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार ने डॉक्टरों के ACP विवाद पर विचार प्रक्रिया की शुरू

चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती को तत्काल रोकने और संशोधित सुनिश्चित करियर प्रगति (ACP) लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजकर मामले में शीघ्र हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। एसोसिएशन ने रविवार को अहम बैठक बुलाई है, जिसमें स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बंद करने पर फैसला लिया जा सकता है।

OPD बंद कर चुके डॉक्टर अब कड़े कदम उठाने के मूड में

सरकारी डॉक्टर गुरुवार को सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे OPD सेवाएं बंद कर चुके हैं। डॉक्टरों ने संकेत दिए हैं कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो सभी स्वास्थ्य सेवाएं—जिसमें आपातकालीन और पोस्टमार्टम सेवाएं भी शामिल हैं—पूरी तरह बंद की जा सकती हैं।

सीधी भर्ती से पदोन्नति के अवसर खत्म”  :  एचसीएमएसए

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMASA) के अध्यक्ष डॉ. राजेश ख्यालिया और महासचिव अनिल यादव द्वारा सीएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है:

  • एसएमओ की सीधी भर्ती मौजूदा डॉक्टरों की पदोन्नति के अवसरों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है।
  • वर्तमान स्थिति में 95% से अधिक सरकारी डॉक्टर अपनी पूरी सेवा अवधि में केवल एक पदोन्नति ही प्राप्त कर पाते हैं।
  • कई डॉक्टर पदोन्नति की कमी के कारण स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने को मजबूर हुए हैं।

डॉक्टरों ने याद दिलाया कि 2021 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने एसएमओ की सीधी भर्ती रोकने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।

संशोधित ACP एक साल से लंबित, अन्य भत्ते भी मंजूर नहीं

पत्र में यह भी उल्लेख है कि:

  • संशोधित ACP को मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिले एक वर्ष हो चुका है, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया।
  • नॉन-प्रैक्टिस अलाउंस (NPA), आयुष्मान इंसेंटिव और स्पेशलिस्ट इंसेंटिव जैसे विकल्पों पर भी सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया।

एसोसिएशन का कहना है कि लंबित मांगों के समाधान के बिना जनता को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए सरकार ही जिम्मेदार होगी।

एसएमओ के 200 पद खाली, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित

वर्तमान में कुल 644 एसएमओ पदों में से लगभग 200 पद रिक्त हैं। इनमें से:

  • 160 पद सीधी भर्ती के लिए आरक्षित हैं
  • सेवा नियमों में संशोधन न होने के कारण ये पद लंबे समय से खाली पड़े हैं

डॉक्टरों के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और सिविल सर्जन कार्यालयों में एसएमओ तथा उप-सिविल सर्जन की कमी से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए रिक्त पदों को पदोन्नति के माध्यम से तुरंत भरे जाने की मांग की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.