Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरी तरह विफल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल का आरोप

Una, Rakesh-:ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार अपने तीन साल पूरे कर रही है और इस अवसर पर मंडी में जश्न की तैयारी कर रही है, लेकिन यह जश्न नहीं बल्कि विफलताओं के तीन वर्षों पर पर्दा डालने का प्रयास है।

बिंदल ने आरोप लगाया कि इन तीन वर्षों में प्रदेश की कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ी है और अपराध की घटनाएं प्रदेशभर में आम हो गई हैं। ऊना, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और किन्नौर तक गोलीकांड और आपराधिक वारदातें बढ़ती गईं, लेकिन सरकार इन्हें रोकने में नाकाम रही।उन्होंने कहा कि सरकार ने भारी कर्ज लिया, पर जनता के हित में इसका उपयोग नहीं हो पाया। हजारों सरकारी पद समाप्त कर बेरोजगारों के साथ धोखा किया गया। शिक्षा व्यवस्था पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि बिना तैयारी के अंग्रेजी माध्यम लागू कर दिया गया तथा करीब 2000 स्कूल बंद कर दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी उन्होंने सरकार को कठघरे में खड़ा किया। बिंदल के अनुसार, हिमकेयर और आयुष्मान जैसी योजनाएं प्रभावित हुईं, अस्पतालों में दवाइयों की कमी और अव्यवस्था बढ़ी, जिसके चलते गरीब मरीज इलाज के लिए परेशान हैं।भाजपा अध्यक्ष ने इसे माफिया राज और भाई-भतीजावाद के तीन साल बताते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर निराधार आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा से जूझ रहे मंडी में जश्न मनाना जनता के घावों पर नमक छिड़कने जैसा है।इसी के खिलाफ भाजपा 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में बड़ा प्रदर्शन करेगी। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.