Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईजी कार्यालय रिकॉर्ड संग्रहीत रखने पर गनमैन सुशील जांच के घेरे में

चंडीगढ़। हरियाणा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जुड़े एक संवेदनशील मामले में एसआईटी की जांच तेज हो गई है। एडीजीपी वाई. पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार से बरामद मोबाइल फोन में आईजी कार्यालय से संबंधित गोपनीय दस्तावेज मिलने के बाद पूरे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। इसके साथ ही उस पर एक ईएसआई की एसीआर ठीक कराने के बदले 1.25 लाख रुपए की मांग करने का आरोप भी सामने आया है। ये सभी तथ्य एसआईटी द्वारा तैयार की जा रही चार्जशीट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

दो मोबाइल से मिला संवेदनशील रिकॉर्ड

एसआईटी की जांच रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सुशील कुमार से बरामद दोनों मोबाइल फोनों की डिजिटल जांच में

आईजी कार्यालय से जुड़े अहम दस्तावेजों की प्रतियां मिलीं। इनमें—

  • ईएसआई रोशन लाल (758/रोहतक)
  • मुख्य सिपाही सुशील कुमार (1970/रोहतक)
  • ईएचसी सुदीप कुमार (2306/रोहतक)
    से संबन्धित रिकॉर्ड शामिल है।

आईजी कार्यालय के क्लर्क मोहित का बयान भी दर्ज किया गया है। मोहित ने एसआईटी को बताया कि ये रिकॉर्ड निश्चित रूप से आईजी कार्यालय का है, लेकिन उसकी प्रतियां उसने किसी को नहीं दीं।

1.25 लाख रुपये एसीआर सुधारने के लिए मांगे जाने का आरोप

एसआईटी ने जेपी कॉलोनी निवासी नवीन कुमार का बयान भी शामिल किया है। नवीन ने बताया कि पीजीआई के डॉ. रविंद्र के कहने पर उसने ईएसआई रोशन लाल की एसीआर ठीक कराने के लिए गनमैन सुशील से संपर्क किया। इस काम के बदले सुशील ने 1.25 लाख रुपये की मांग की थी। इस संबंध में ईएसआई रोशन लाल और डॉ. रविंद्र के भी बयान चार्जशीट में शामिल किए गए हैं।

बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन

जांच टीम ने आरोपी सुशील कुमार के बैंक खातों की विस्तृत जांच भी करवाई। खातों में कई संदिग्ध जमा दिखे हैं, जिनमें—

  • 15 सितंबर 2025 को 1 लाख रुपये
  • 8,000 / 3,000 / 10,000 / 40,000 / 20,000 / 5,000 रुपये जैसी कई अन्य राशियां
    विभिन्न तिथियों पर जमा की गईं। टीम इन रकमों के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

चार्जशीट पर अभी मंथन जारी

बुधवार को भी एसआईटी ने अदालत में चार्जशीट दाखिल नहीं की। मामले में आरोपी सुशील कुमार की अगली पेशी 5 दिसंबर को निर्धारित है। आरोपी इस समय अंबाला जेल में बंद है और संभावना है कि उसकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाएगी।

सरकारी सूत्रों का कहना है कि मामला संवेदनशील और उच्चस्तरीय अधिकारियों से जुड़ा होने के कारण चार्जशीट को अंतिम रूप देने से पहले सभी साक्ष्यों की बहुत सावधानी से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.