| Hamirpur, Arvind-:सुजानपुर में स्कूल में पढ़ने वाले एक जूनियर छात्र के साथ अपने ही स्कूल के छह छात्रों द्वारा रैगिंग किए जाने का मामला सामने आया है। यही नहीं रैगिंग के अलावा सीनियर छात्रों पर शारीरिक रूप से जूनियर के साथ गलत हरकतें करने के भी आरोप लगे हैं। हालांकि छात्र को पिछले काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन विद्यालय के बाहर मामला उस वक्त उजागर हुआ जब पुलिस में एफआईआर दर्ज हुई। पीड़ित छात्र जिला चंबा के डलहौजी) का रहने वाला है। उसने 12वीं कक्षा के छह छात्रों के खिलाफ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस थाना सुजानपुर में दर्ज करवाई शिकायत में पीडित छात्र ने शिकायत में बताया है कि उसे सीनियर पीटते हैं। यहीं नहीं पीड़ित छात्र के अनुसार दो सीनियर छात्र उसके साथ गलत हरकतें भी करते थे और जब पीड़ित छात्र ने यह भी शिकायत में बताया कि इसकी शिकायत हाउस वार्डन से भी की तो उसने भी बात नही मानी। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर एंटी रैगिंग एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहम मामला दर्ज कर लिया गया है। वही इस मामले को लेकर हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सुजानपुर उपमंडल के एक प्रतिष्ठित स्कूल के छात्र और उसके परिजनों द्वारा तीन दिसंबर को पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत की गई कि सीनियर कक्षा के छात्र उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हैं। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने रैगिंग और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और मामले की छानबीन की जा रही है। |