Facebook-f Youtube X-twitter

एबीवीपी ने पुलिस बल प्रयोग और छात्राओं से अभद्रता के लगाए आरोप—आंदोलन और उग्र करने की चेतावनी

Dharamshala, Rahul-:धर्मशाला में छात्र आंदोलन एक बार फिर तेज़ हो गया है।जोरावर स्टेडियम में हुए प्रदर्शन के दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं पर कथित पुलिस बल प्रयोग के बाद माहौल गर्मा गया है। गुरुवार को सिद्धबाड़ी में आयोजित प्रेसवार्ता में अभाविप ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि छात्रों की जायज़ आवाज़ दबाने की कोशिश की जा रही है।

एबीवीपी नेताओं ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से शांतिपूर्वक आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार समाधान के बजाय टालमटोल और दमन का रास्ता अपना रही है। उनका कहना है कि कॉलेजों में स्थाई स्टाफ की नियुक्ति, छात्रावास सुविधाओं का सुधार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अन्य संरचनात्मक बदलावों की मांगें लंबे अरसे से उठाई जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने आरोप लगाया कि जोरावर स्टेडियम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अनावश्यक बल प्रयोग किया, जिससे कई छात्र-छात्राओं को चोटें आईं। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की मांगें सुनने के बजाय घबराहट में प्रतिक्रिया दे रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका कहना है कि जब तक मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, आंदोलन और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।प्रदेश सह संयोजक राहुल ठाकुर ने भी पुलिस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए कहा कि महिला छात्रों को घसीटना और युवाओं के साथ अभद्रता किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने इसे हिमाचल में बेटियों की सुरक्षा पर सीधे सवाल खड़ा करने वाली स्थिति बताया।एबीवीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 11 सूत्रीय मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ और पुलिस प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को राज्यभर में विस्तार दिया जाएगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि सरकार इन आरोपों और बढ़ते छात्र आक्रोश को लेकर क्या कदम उठाती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.