Facebook-f Youtube X-twitter

पाकिस्तान में नया CDF पद, आसिम मुनीर बने पहले प्रमुख

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF) नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल पांच साल का होगा। इस नियुक्ति के साथ ही वे चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (COAS) का पद भी जारी रखेंगे। राष्ट्रपति ने सरकार द्वारा भेजी गई नियुक्ति फाइल को मंजूरी दे दी। इससे कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यह प्रस्ताव राष्ट्रपति को भेजा था।

CDF पद की खासियत

हाल ही में पाकिस्तान की संसद ने 27वां संविधान संशोधन पारित किया, जिसके बाद चीफ ऑफ ज्वाइंट्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CJCSC) का पद समाप्त कर दिया गया। इसके स्थान पर CDF का नया पद बनाया गया है।

अब CDF तीनों सेना—आर्मी, वायुसेना और नौसेना—का प्रमुख होगा और संयुक्त ऑपरेशन, रणनीति और इंटर-सर्विस समन्वय की पूरी कमान संभालेगा।

आर्मी चीफ का कार्यकाल बढ़ा

  • नए कानून के अनुसार, CDF बनने के बाद आर्मी चीफ का कार्यकाल दोबारा शुरू माना जाएगा।
  • सैयद आसिम मुनीर नवंबर 2022 में आर्मी चीफ बने थे और अब उनका कार्यकाल 2030 तक रहेगा।
  • कानून के तहत उन्हें आगे 5 साल का एक्सटेंशन भी दिया जा सकता है।

एयर चीफ के कार्यकाल में विस्तार

राष्ट्रपति ने एयर चीफ मार्शल ज़हीर अहमद बाबर सिद्दू के कार्यकाल में 2 साल का विस्तार भी मंजूर किया है। यह विस्तार 19 मार्च 2026 से लागू होगा।

राजनीतिक विवाद

इस संशोधन को लेकर विपक्ष और मानवाधिकार संगठनों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इससे सेना प्रमुख के अधिकार बढ़ेंगे और जवाबदेही कम हो सकती है। सरकार ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि संसद को संविधान में संशोधन करने का पूर्ण अधिकार है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.