Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक वसूली मामला: एडीजीपी गनमैन सुशील कोर्ट में पेश हुआ

रोहतक  | रोहतक में एडीजीपी वाई. पूरण कुमार के गनमैन रहे हवलदार सुशील कुमार को शराब ठेकेदार से मंथली वसूली के मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। आरोपी ने अंबाला सेंट्रल जेल से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कपिल राठी की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर निर्धारित की है, जबकि एसआईटी ने अभी तक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार छह अक्तूबर को शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह लंबे समय से शराब ठेकेदारी का काम कर रहा है और उसे बदमाशों द्वारा लगातार धमकियां मिल रही हैं। सुरक्षा के बावजूद हिमांशु भाऊ गैंग के कई लोग व्यापार में दखल दे रहे थे। इसी बीच, एक पुलिसकर्मी ने स्वयं को सुशील बताते हुए ठेकेदार से संपर्क किया और उसे आईजी ऑफिस बुलाया। वहाँ सुशील ने खुद को वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि रोहतक में काम करना है तो हर महीने मंथली देनी होगी, नहीं तो उसके खिलाफ शराब तस्करी के झूठे मामले दर्ज करवा दिए जाएंगे।

कुछ दिन बाद सुशील ने ठेकेदार को सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में बुलाया, जहां उसने अपने साथी जयभगवान के साथ मिलकर ढाई लाख रुपये की मंथली की मांग की। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सात अक्तूबर को सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे पहले रोहतक जेल में रखा गया, लेकिन सुरक्षा कारणों से बाद में अंबाला सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया, जहां से उसने आज की कोर्ट पेशी दी।

इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है, लेकिन अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। अदालत द्वारा अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी, जिसमें मामले से जुड़े अन्य पहलुओं पर आगे सुनवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.