Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में मांग आधारित खेती अपनाने पर सीएम सैनी ने दिया जोर

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य में खेती योग्य भूमि लगातार कम हो रही है, ऐसे में किसानों को पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक और मांग आधारित कृषि मॉडल अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि किसानों को वर्टिकल फार्मिंग, नियंत्रित वातावरण में खेती और अन्य आधुनिक तकनीकें अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि उनकी आय में सीधा इजाफा हो सके।

मुख्यमंत्री चंडीगढ़ में आयोजित डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में नई फसलों की मांग तेजी से बढ़ रही है, इसलिए हरियाणा को प्रतिस्पर्धा के अनुरूप उन फसलों के उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि “फ्यूचर रेडीनेस” के तहत कृषि क्षेत्र को अगले दस वर्षों की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ठोस योजना बनानी होगी।

सैनी ने कहा कि कृषि विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर को मिलकर ऐसी तकनीक विकसित करनी चाहिए, जिससे किसान फसल अवशेष को आसानी से खेत से हटा सकें और पराली जलाने की समस्या पूरी तरह खत्म हो सके। उन्होंने संबंधित उद्योगों से भी बातचीत कर फसलों की नमी का स्तर तय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के लिए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने गन्नौर में बन रही अंतरराष्ट्रीय हॉर्टिकल्चर मार्केट का भी जिक्र किया और कहा कि आने वाले वर्षों में यहां भारी भीड़ और दबाव बढ़ेगा। इसे देखते हुए विभाग को 10 से 20 वर्षों की दीर्घकालिक योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि कृषि ढांचा मजबूत और टिकाऊ बन सके।

उन्होंने सभी विभागों को भविष्य की योजनाओं में एआई आधारित समाधान और डिजिटल गवर्नेंस को शामिल करने के निर्देश भी दिए। बैठक में विभाग की आयुक्त अमनीत पी. कुमार ने भविष्य विभाग की प्रगति और प्रारंभिक कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज अग्रवाल, वित्त विभाग के सचिव मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू और विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

आठ दिन में तीसरी संदिग्ध मौत, रायपुर अराईयां में नशे की ओवरडोज की आशंका से दहशत

Summer express, , कपूरथला  | कपूरथला (ढिलवां थाना क्षेत्र) के गांव रायपुर अराईयां में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह पिछले आठ दिनों में तीसरी ऐसी घटना है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बन गया है। प्रारंभिक आशंका नशे की ओवरडोज...

महिला आरक्षण बिल विवाद पर गरमाई सियासत,मंत्री नेगी ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू-:लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बयान से राजनीतिक माहौल और तेज हो गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला सांसदों से दूरी बनाकर संसद में उपस्थित नहीं होते, तो स्वयं को...

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.