Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में दिल्ली पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, आरोपी फरार हुआ

नूंह  | नूंह के पुन्हाना क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब दिल्ली के पहाड़गंज थाना पुलिस वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार करने नंगला-जमालगढ़ गांव पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया और देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस टीम को घेरकर खदेड़ दिया। इस दौरान पुलिस जिस युवक को पकड़कर ले जा रही थी, वह भी हंगामे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली पुलिस की दो गाड़ियां गांव पहुंचीं और तौफीक नाम के युवक को एक पिकअप वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार करने लगीं। परिवार वालों ने पुलिस से गिरफ्तारी के दस्तावेज दिखाने की मांग की, लेकिन पुलिसकर्मी कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद परिवार और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिसने जल्द ही झड़प का रूप ले लिया।

ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा होते ही स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने भी भीड़ को काबू करने के लिए बल का प्रयोग किया, वहीं वीडियो में बिना महिला पुलिसकर्मियों के महिलाओं को जबरदस्ती हटाने का दृश्य भी सामने आया है। हंगामे के बीच तौफीक मौके से भाग निकला, जिसके बाद दिल्ली पुलिस टीम को पीछे हटना पड़ा।

घटना के वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुन्हाना सदर थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बारे में स्थानीय थाना को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई तथ्य सामने आने के बाद की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जंडियाली गांव में स्कूल प्रिंसिपल की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, लुधियाना I लुधियाना शहर के अंतर्गत आने वाले जंडियाली गांव से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां देर रात एक 50 वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल की उनके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। नकाबपोश बदमाश घर में घुसे, उन्होंने प्रिंसिपल और उनके बेटे को बंधक...

हिमाचल में युवाओं के लिए नई बस स्वरोजगार योजना:इलेक्ट्रिक बसों पर 50% और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी

Summer express/शिमला, 29 जून-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-4) शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने योजना की घोषणा करते हुए कहा...

एसएफआई ने एनटीए, शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

Summer express/शिमला ,संजू-: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्र सरकार पर NEET-UG 2026 परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई मांगें रखी हैं। संगठन ने 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की उपस्थिति (Attendance) सार्वजनिक करने की मांग की है।एसएफआई का कहना है...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ...
Summer Express - भरोसेमंद नौकर ही निकला चोर, एक करोड़ के गहनों की चोरी में दंपती गिरफ्तार

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.